3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिले सुर-ताल, थिरके कदम, रोशन हो उठा मंच

सतरंगी रोशनी से चमकता मंच। संगीत की धुन पर मस्ती में थिरकते छोटे-बड़ों के कदम
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 17 Jun 2018, 3:35 PM IST

Grand Finale of Summer Camp 2018 in bhilwara

Grand Finale of Summer Camp 2018 in bhilwara

भीलवाड़ा ।

सतरंगी रोशनी से चमकता मंच। संगीत की धुन पर मस्ती में थिरकते छोटे-बड़ों के कदम । कभी वेस्टर्न डांस का जलवा तो कभी सुरीले राजस्थानी गीत की गूंज। इन सबके साथ बॉलीवुड के गीतों पर प्रतिभागियों के साथ झूमते दर्शक। एक माह के प्रशिक्षण के बाद पूरे दमखम के साथ प्रस्तुति देते प्रतिभागी। हर कलाकार में अपनी प्रतिभा का सर्वश्रेष्ठ देने की प्रतिस्पर्धा थी।

READ: घर में घुसे चोरों का देशी घी पर ललचाया मन,नकदी व जेवरात के साथ 5 किलो घी पर किया हाथ साफ

मौका था राजस्थान पत्रिका के शैक्षिक अनुभाग पत्रिका इन एजुकेशन (पाई) की ओर से और जिंदल सॉ लिमिटेड के सहयोग से शहर में करीब एक माह तक चले समर कैम्प 2018 के ग्रांड फिनाले का। नगर परिषद टाउन हॉल महाराणा प्रताप सभागार में आयोजित ग्रांड फिनाले में करीब तीन घंटे तक प्रतिभागियों की रंगारंग प्रस्तुति से दर्शक व अभिभावक मंच से बंधे रहे। समर कैम्प के श्रेष्ठ प्रतिभागियों का सम्मान किया तो उनके अभिभावकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

READ: पत्थर मारकर महिला की हत्या, जंगल में मिला खून से सना शव


समारोह के अतिथि नगर परिषद सभापति ललिता समदानी, एडीएम सिटी राजेन्द्र सिंह कविया तथा श्री वर्धमान सीनियर सैकण्डरी स्कूल ट्रस्ट के अध्यक्ष राजकुमार पोखरना ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। राजस्थान पत्रिका भीलवाड़ा के जोनल हेड और संपादकीय प्रभारी जयप्रकाश सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए पत्रिका के सामाजिक सरोकारों के बारे में जानकारी दी।


कोरियोग्राफर शाहरूख अंसारी के निर्देशन में बच्चों ने कैम्प के दौरान जो सीखा। उसे पूरे जोश एवं उत्साह के साथ पेश कर सभी को रोमांचित कर दिया। बच्चों ने स्टेज पर गणेश वंदना के बाद वेस्टर्न डांस, कंटेंपररी डांस व बॉलीवुड जैसे डांस की बेहतरीन प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन एंकर हंसा व्यास और उनके प्रशिक्षणार्थियों ने किया।


बच्चों को दिया पत्रिका ने मंच: समदानी
सभापति ललिता समदानी ने कहा कि पत्रिका का सामाजिक सरोकार से गहरा नाता रहा है। जलसंरक्षण की बात हो या आम जन का हक हो, पत्रिका ने सदैव निष्पक्षता से पहल की है, बच्चों को जो पाई के जरिए जो मंच देकर प्रतिभा खोज को जो बीड़ा उठाया है, वो सराहनीय है।


बच्चों ने पूरा लुत्फ लिया : कविया
एडीएम सिटी राजेन्द्र सिंह कविया ने कहा कि पत्रिका की सोच विस्तृत है, इसमें सभी वर्ग व पहलु का समावेश है, ये सकारात्मक सोच समाज को एक नई दिशा दे रही है। पत्रिका ने बच्चों मेंं छिपी प्रतिभाओं को उभारने के लिए मंच दिया है, वह सराहनीय है।


पन्द्रह वर्ष से पाई के करीब हूं
श्रीवर्धमान सीनियर सैकण्डरी स्कूल प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष राजकुमार पोखरना ने कहा कि पत्रिका का ये प्रयास सराहनीय है। गत पन्द्रह वर्ष से में पाई समर कैम्प को करीब से देख रहा हूं। पत्रिका की टीम समर्पित होकर बच्चों के साथ मेहनत करती है और उनके सपनों में रंग भरती है।

, बच्चे यहां से जाने से पहले ग्राण्डे फिनाले में भी अपनी जो प्रतिभा दिखाते है, वो लाजवाब होता है।
, , श्रीवर्धमान सीनियर सैकण्डरी स्कूल प्रबंधन ट्रस्ट

ये रहे प्रमुख कोर्स
कैम्प में स्केटिंग, एडवांस इंग्लिश, फिटनेस फोर फिमेल, पॉवर योगा, स्पोकन इंग्लिश, ऐरोबिक्स, फ्लावर/ कार्ड मेकिंग, सिन्थे साईजर,पर्सनल्टी डवलपमेन्ट, वैदिक मैथ्स, स्केचिंग, सिल्क थ्रेड ज्वैलरी, हेयर एण्ड ब्यूटी केयर, इंटीरियर डिजाइनिंग, हिप होप जुगल (जैक्स), सेल्फ मेकअप एण्ड साड़ी डे्रपिंग ,वैस्टर्न डांस बॉलीवुड डांस , क्ले आटर्ï एण्ड पोर्ट डकोरेशन ,फोटोग्राफी , जुम्बा डांस, केलीग्राफी ,मेहन्दी, फैशन डिजाइनिंग, गिटार, लोकिंग पोपिंग ,कन्टेम्परी डांस, मल्टी क्युजन कुकिंग, ऑर्किटेक्चर डिजाईनिंग/ ओटो केड, ३डी प्रिन्टिंग ,फन फूड, इंग्लिश ग्रामर, सालसा, अबेकस क्यूक केल्कुलेशन, एंकरिंग,वास्तु, फड़ पेन्टिंग/कोलाज पेन्टिंग, पेपर कूलिंग ज्वैलरी,, बेसिक कम्प्यूटर ,टेली ,ग्राफिक डिजाइनिंग, एनीमेशन, ३डी ड्राइंग ,बॉडी बिल्डिंग , वेब डिजाइनिंग तथा कम्प्यूटर हार्डवेयर कोर्स रहे।


14मई से 11 जून तक हुआ कैम्प
पाई की ओर से श्री वर्धमान सीनियर सैकण्डरी स्कूल रोडवेज बस स्टैंड के समीप में 14 मई से 11 जून तक समर कैम्प आयोजित किया गया। समर कैम्प के दौरान 48 कोर्सेज में शहर की जानी मानी फैकल्टी ने बच्चों को मार्गदर्शन और प्रशिक्षण दिया।

सेल्फी का रहा जुनून
अपने नौनिहालों को मंच पर प्रतिभाआें को उभारते देख कर अभिभावकों का जोश दुगना हो गया, वे मंच के समीप आ कर मोबाइल से वीडियो बनाने लगे तो कई उत्साहित परिजनों ने सेल्फी ली। पत्रिका के शानदार मंच व रंग बिरंगी रोशनी से सजे गलियारे में भी प्रतिभागी परिजनों के साथ फोटो शूट करते दिखे। वही कलाकारों ने भी मंच व हाल में सेल्फी ली।

फैशन शो में के दौरान प्रतिभागी मॉडल्स ने रंग-बिरंगी ड्रैस पहनकर रैंप पर जलवे बिखेरे। मॉडल्स ने रैंप पर कैटवॉक कर दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रतिभागियों ने एक के बाद एक कई आकर्षक परिधानों को रैंप पर कैटवॉक किया। रैम्प पर कैटवॉक के दौरान भारतीय संस्कृति की झलक दिखी। बनारस के साथ ही पंजाबी, गुजराती, कश्मीरी, राजस्थानी परिधानों में प्रतिभागियों ने रैंप पर कैटवॉक किया। प्रतिभागियों का जोश उस वक्त मस्ती के रंग में नजर आया, जब उन्होंने अंतिम प्रस्तुति के दौरान अपने अपने अंदाज में नृत्य किया। इस दौरान कई अभिभावक भी मंच पर आ कर झूमने लगे।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़