3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्थर मारकर महिला की हत्या, जंगल में मिला खून से सना शव

कस्बे से 18 किलोमीटर दूर नयानगर मार्ग के निकट जंगल में शनिवार को महिला का खून से सना शव मिला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 17 Jun 2018, 2:49 PM IST

Woman's murder in bhilwara

Woman's murder in bhilwara

बिजौलियां।

कस्बे से 18 किलोमीटर दूर नयानगर मार्ग के निकट जंगल में शनिवार को महिला का खून से सना शव मिला। महिला की पत्थर से सिर पर मारकर हत्या की गई। बिजौलियां थाना पुलिस ने पहचान नहीं होने से शव को मोर्चरी में रखवाया। पहनावे से वह ग्रामीण परिवेश की लग रही है।

READ: अगर सरकारी नौकरी या कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन में आवश्यक दस्तावेजों में जाति प्रमाण पत्र लगता है तो आपके लिए बड़े काम की है यह खबर


थानाधिकारी सुगनसिंह चौधरी के अनुसार नयानगर के निकट भूत बाबा के रास्ते में एक पेड़ के निकट मवेशी चरा रहे ग्रामीणों ने ५० वर्ष की महिला का खून से सना शव देखा। उसके सिर पर पत्थर मारकर हत्या की गई। शव देखकर चरवाहे डर गए। उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी। पुलिस भी वहां पहुंची।

READ: लहूलुहान हालत में आई एक मां ने जब निकाली कलेजे की टीस तो सुनकर खड़े हो गए रोंगटे, ऐसे कलयुगी बहुु बेटे भगवान क‍िसी को ना दे

घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस को आशंका है कि रात में सुनसान जगह देख कातिल हत्या करके भाग गया। निकट ही खून से सना पत्थर भी मिला। मृतका ने लाल लूगड़ा, सफेद ब्लाउज, हाथों मे चूडिया़ं आदि पहनी हुई है। पुलिस मृतका की पहचान के प्रयास कर रही है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया।

खाना खाने के बाद बिगड़ी छात्रा की हालत, मौत

करेड़ा. क्षेत्र के बेमाली गांव में शुक्रवार रात छात्रा की खाना खाने के बाद हालत बिगड़ गई। उसे जिला मुख्यालय के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृत्यु को संदिग्ध मानते पोस्टमार्टम कराया।

पुलिस के अनुसार बेमाली निवासी थर्ड ईयर की छात्रा निशा (20) पुत्र जगदीश चन्द्र सेन ने शुक्रवार को खाना खाया। उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे करेड़ा अस्पताल ले गए। उसे जिला मुख्यालय रैफर कर दिया गया। वहां दम तोड़ दिया।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़