
Hundreds of people demonstrated by raising slogans in Bhilwara
शाहपुरा। भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा कस्बे में स्थित सेटेलाईट चिकित्सालय प्रशासन के खिलाफ सोमवार को उपखण्ड कार्यालय के बाहर महिलाओं एवं पुरूष के साथ युवकों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सोमवार को भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष रघुनंदन सोनी, कहार महासभा के जिलाध्यक्ष भंवरलाल कहार एवं नवयुवक मण्डल अध्यक्ष प्रहलाद कहार की अगुवाई में सैकड़ों जन उदयभानगेट से रैली निकालते हुए उपखण्ड कार्यालय पहुंचे। जहां प्रदर्शन कर एसडीएम स्वेता चौहान को मुख्यमंत्री एवं चिकित्सामंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। Hundreds of people demonstrated by raising slogans in bhilwara
ज्ञापन में बताया कि गत सप्ताह 18 नवम्बर को वार्ड नं.22 निवासी दुर्गा लाल कहार की पत्नी हंजा देवी को प्रसव पीड़ा होने पर शाहपुरा सेटेलाईट चिकित्सालय के लेबर रूम में भर्ती करवाया। इसी दौरान बच्छखेड़ा ममता बैरवा नाम की एक प्रसूता को उसके परिजन लेकर अस्पताल पहुंचे। स्टाफकर्मियों ने बैरवा को खून की कमी बताकर रात ३ बजे भीलवाड़ा के लिए रैफर कर दिया। वाहन की इंतजार में अस्पताल के द्वार पर बैठी प्रसूता को अचानक दर्द हुआ और परिजनों ने भाग कर स्टाफ को सूचना दी। लापरवाही के चलते स्टाफ समय पर नहीं पहुंचने पर प्रसूता के अस्पताल के बरामदे में ही डिलेवरी हो गयी। इस घटना क्रम को वहां खडे कई लोग देख रहे थे। जिसमें से कहार प्रसूता का पति दुर्गालाल कहार पीडि़ता बैरवा व परेशान उसके परिजनों का मोबाईल से विडियो बनाने लगा। इसी दौरान प्रसूता की बरामदे में डिलेवरी होने लगी। परिजनों के स्टाफ पर गुस्सा करने पर स्टाफ कर्मी ने बरामदे में ही डिलेवरी करवा कर जच्चा — बच्चा को अंदर लिया।
युवक को विडियो बनाते देखकर स्टाफ ने कहार को धमकी दी कि तेरी पत्नी भी लेबर रूम में है और मोबाईल से विडियो डिलिट करवा दिया। कहार का आरोप था कि विडियो डिलिट करवाने के बाद उसकी पत्नी हंसा दर्द से तडपती रही। प्रसूता की सांस घीसी बाई कहार स्टाफ कर्मियों से प्रसूता को सम्भालने को खूब मिन्नते की लेकिन स्टाफ कर्मियों ने कहा जो विडियो बना रहा था वह ही प्रसूता की डिलेवरी करवाएगा। दूसरे दिन 19 नवम्बर को दूसरे स्टाफ कर्मियों ने कहार की डिलेवरी करवायी। नवजात की हालत 24 घण्टे तक सही नहीं होने पर 20 नवम्बर को प्रसूता व बच्चे को भीलवाड़ा के लिए रैफर कर दिया। भीलवाड़ा महात्मा गांधी अस्पताल में नवजात की मौत हो गई। चिकित्सकों ने बच्चे के फेफडे में गंदा पानी जाने से मौत का कारण बताते हुए शव परिजनों को सौंप दिया।
ज्ञापन देते समय नेता प्रतिपक्ष मोहन गुर्जर, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजाराम पोरवाल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जयकिशन घुसर, भाजपा महामंत्री लोकेंद्र शर्मा, खुशीराम आचार्य, छात्रसंघ पूर्व अध्यक्ष अरविंद सेन, एससी मोर्चा नगर अध्यक्ष लादू लाल खटीक, कहार नवयुवक मंडल अध्यक्ष प्रहलाद कहार, पूर्व पार्षद राजू कहार, सीमा साहू, डाली देवी कहार,हसीना बानू सहित कई महिलाएं, पुरूष सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। Hundreds of people demonstrated by raising slogans in Bhilwara
Published on:
26 Nov 2019 01:43 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
