3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

त्रिवेणी संगम समेत जिलेभर में बजरी के अवैध दोहन का मामला पहुंचा अदालत

स्थाई लोक अदालत ने कलक्टर, एसपी, खनिज विभाग व डीएमएफटी कमेटी को किया तलब
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 15 Jun 2018, 12:45 PM IST

Illegal gravel mining in bhilwara

Illegal gravel mining in bhilwara

भीलवाड़ा।

त्रिवेणी संगम सहित जिलेभर में बजरी माफियाओं द्वारा शीर्ष कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करके किए जा रहे। अवैध दोहन को रोकने और कार्रवाई की मांग को लेकर स्थाई लोक अदालत में परिवाद दायर किया गया है। अदालत ने कलक्टर, पुलिस अधीक्षक, खनिज विभाग व डीएमएफटी कमेटी को 15 जून को तलब किया है।

READ: अगर सरकारी नौकरी या कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन में आवश्यक दस्तावेजों में जाति प्रमाण पत्र लगता है तो आपके लिए बड़े काम की है यह खबर


परिवादी अधिवक्ता लादूलाल तेली, भगवानसिंह चौहान, मनोज शर्मा, दुष्यंत साहू समेत कुछ लोगों ने अदालत में परिवाद दायर किया। परिवाद में आरोप लगाया कि जिले के त्रिवेणी संगम पर पुराना व प्रचलित पवित्र धार्मिक स्थल है। यही लोगों की आस्था का केन्द्र है। तीन बड़ी नामचीन नंदियां बेड़च, बनास व मेनाली नदियों का संगम है।

READ: लहूलुहान हालत में आई एक मां ने जब निकाली कलेजे की टीस तो सुनकर खड़े हो गए रोंगटे, ऐसे कलयुगी बहुु बेटे भगवान क‍िसी को ना दे

इससे यहां हर समय पानी भरा रहता है। यहां बजरी मािफयों द्वारा अवैध रूप से दोहन किया जा रहा है। इससे त्रिवेणी संगम पर पानी सूख गया है। इससे पानी के अभाव में हजारों जीव की मृत्यु हो गई। इसके साथ ही जिले व प्रदेशभर से पूवर्जों की अस्थियां वित्सर्जन करने के लिए आने वाले लोगों को भी अस्थिया वित्सर्जन करने एवं नहाने से वंचित हो रहे है। इससे धार्मिक भावना आहत हो रही है। इसके अलावा भी जिलेभर में बजरी का अवैध दोहन धड़ल्ले से किया जा रहा है। अदालत ने मामले को गम्भीर मानते हुए विपक्षीगणों को तलब कर आगामी सुनवाई १५ जून की तारीख मुकर्रर की है।

बजरी परिवहन करते पांच ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त
बरूंदनी. स्थानीय पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान गुरुवार देर रात अवैध रूप से बजरी परिवहन करते पांच ट्रैक्टर ट्रॉली व दो ट्रक जब्त कर लिए। बड़लियास चौकी प्रभारी मुकेश टेलर व बरूंदनी चौकी प्रभारी नरेश सुखवाल ने यह कार्रवाई की।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़