30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शर्मनाक : महिला को डायन बताकर जूते से पीटा, बीच सड़क की अश्लील हरकतें, पुलिस ने सुनवाई तक नहीं की, अब कोर्ट की दखल के बाद मामला दर्ज

जयपुर। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। महिला को डायन बताकर कुछ दबंगों ने उसकी जूते से पिटाई की। पीडि़ता को गांव से निकालने की धमकी दी गई। इसके बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज तक नहीं किया। महिला ने कोर्ट का सहारा लिया, तब इस्तगासा से मामला दर्ज हुआ।

less than 1 minute read
Google source verification
Crime Against Woman

शर्मनाक : महिला को डायन बताकर जूते से पीटा, बीच सड़क की अश्लील हरकतें, पुलिस ने सुनवाई तक नहीं की, अब कोर्ट की दखल के बाद मामला दर्ज

जयपुर। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। महिला को डायन बताकर कुछ दबंगों ने उसकी जूते से पिटाई की। पीडि़ता को गांव से निकालने की धमकी दी गई। इसके बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज तक नहीं किया। महिला ने कोर्ट का सहारा लिया, तब इस्तगासा से मामला दर्ज हुआ। मामला जिले के करेड़ा थाना इलाके का है। करेड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने बताया कि महिला 17 दिसंबर को सुबह 8 बजे मजदूरी करने जा रही थी। तब गांव के ही ईश्वर गुर्जर ने रास्ता रोक लिया। आरोपी ने महिला को डायन कहकर प्रताडि़त किया। आरोपी बोला सुबह-सुबह हमारे घर के बाहर से मत निकला कर हमारे बच्चे और परिवार जन बीमार हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें : Crime against Women in MP : दिल्ली की नर्सिंग छात्रा को लोको पायलट ने किया प्रपोज, फिर कहा शादी करूंगा, झूठा वादा कर एक साल तक करता रहा रेप

महिला ने जब आम रास्ता होने की बात कही तो आरोपी ने उसे थप्पड़ मारे। महिला चिल्लाई तो उसने जूते से उसके सिर पर मारा। इसी दौरान अन्य आरोपी भोजा गुर्जर, लाखा, मेवा और प्रभु भी वहां पहुंचे और महिला के साथ मारपीट की। उसे डायन कहकर गांव से बाहर निकालने की धमकी दी। इसके बाद दबंगों के परिवार की महिलाओं ने महिला पर कुल्ला किया।

घटना के बाद महिला रिपोर्ट दर्ज कराने करेड़ा थाने पहुंची। वहां सुनवाई नहीं हुई तो उसने कोर्ट इस्तगासा से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीडि़ता ने लगाए आरोप पीडि़ता का आरोप है कि ईश्वर गुर्जर आदतन अपराधी है। वह राह चलती महिलाओं को रोक कर उसके साथ दुव्र्यवहार करता है। विरोध करने पर उनसे मारपीट करता है। पीडि़ता ने भोजा पर कान के टॉप्स छीनने का आरोप लगाया है।