
भीलवाड़ा में भटटी समान तपी धरा, दिनभर धूप झुलसाती रही
जिले में गर्मी प्रचंड रूप में है। सूरज के भृकुटि तानने से जीना मुहाल हो रहा है। पारा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इससे आमजन ही नहीं, पशु-पक्षी भी बेहाल है। शहर में सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री पार रहा। सुबह नौ बजे से ही धूप में तल्खी थी। दोपहर में मानो आसमान से अंगारे बरस रहे हो। इससे शरीर कड़ी धूप में झुलस रहा था। लोग घरों में कूलर और एसी में कैद रहे। जरूरत होने पर ही लोग घर से निकले। इससे बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। बाजार में अघोषित कफ्र्यू के हालात बने रहे।
लोगों ने चुभती धूप से बचने के लिए तरह-तरह के जतन किए। इससे दोपहर में बाजार में अघोषित कफ्र्यू के हालात नजर आए। गर्मी बढ़ने के साथ शीतल पेय की मांग बढ़ गई है। शाम चार बजे बाद मौसम में परिवर्तन हुआ और आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया। इससे लोगों को गर्मी से राहत की उम्मीद बंधी। कुछ देर ठंडी हवाएं भी चली। हालांकि उसके बाद मौसम में कुछ ज्यादा बदलाव नजर नहीं आया। सांझ ढलने के बाद लोग खरीदारी के लिए घर से निकले। चौपाटी और पार्काें में रौनक नजर आई। रात में लोगों को गर्मी से राहत मिली। गर्मी बढ़ने से शीतल पेय की मांग बढ़ी है। गन्ने की चरखियां जगह-जगह चलने लगी है। इससे लोग गले को तर करते है। छाछा, दही, लस्सी, शरबत की मांग बढ़ी है। गर्मी बढ़ने से अस्पताल में भी मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। महात्मा गांधी अस्पताल के आउटडोर में मरीजों की लम्बी कतार देखी जा सकती है।
Published on:
22 May 2023 11:59 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
