1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फैक्ट्री से लौट रहे बाइक सवार को रोककर पीटा, नकदी, गहने व बाइक छीन भागे लुटेरे, वारदात में दो युवतियां भी शामि‍ल

ओवरब्रिज पर फैक्ट्री से मोटरसाइकिल पर आ रहे व्यक्ति को रोककर दो जने दो युवतियों के साथ नकदी, गहने और वाहन छीन ले गए

2 min read
Google source verification
Bhilwara, bhilwara news, jewelry and the bike ran away robbers in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

चित्तौडग़ढ़ ओवरब्रिज पर गुरुवार दिनदहाड़े फैक्ट्री से मोटरसाइकिल पर आ रहे व्यक्ति को रोककर दो जने दो युवतियों के साथ मिलकर पिटाई कर दी और नकदी, गहने और वाहन छीन ले गए।

भीलवाड़ा।

चित्तौडग़ढ़ ओवरब्रिज पर गुरुवार दिनदहाड़े फैक्ट्री से मोटरसाइकिल पर आ रहे व्यक्ति को रोककर दो जने दो युवतियों के साथ मिलकर पिटाई कर दी और नकदी, गहने और वाहन छीन ले गए। वारदात से हरकत में आई पुलिस ने लुटेरों की तलाश में नाकाबंदी भी कराई, लेकिन उनका पता नहीं लगा। इस बारे में रिपोर्ट कोतवाली में दी गई। लूट में युवतियों के शामिल होने से पुलिस भी हैरान हो गई।

READ: घर आने से टोका तो कर दी हत्‍या,युवक की हत्या कर शव जलाने का राजफाश

जानकारी के अनुसार चित्तौडग़ढ़ जिले के नेवरिया टी निवासी मोहन बैरवा पंचवटी में किराए से रहता है। दोपहर में रिश्तेदार को टिफिन देने मॉर्डन मिल गया। वहां से वापस बाइक से लौट रहा था। चित्तौडग़ढ़ ओवरब्रिज पर सामने से आते दो युवकों ने उसे रोका। रुकते ही उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान वहीं छिपी दो युवतियां भी आ गई।

READ: घुंघरू, तबला एवं कदम ताल की जुगलबंदी देखकर मंत्रमुग्ध हुए स्कूली बच्चे

चारों ने मारपीट करके गले से सोने का मांदलिया, मोबाइल, नकदी व बाइक छीन ले गए। घटना के बाद मोहन ने कोतवाली पहुंच कर जानकारी दी। पुलिस ने बताए हुलिए के आधार पर नाकाबंदी भी कराई। शहर में संदिग्धों की तलाश भी की।

READ: लोन के लिए जिला उद्योग केंद्र से 'पास बेरोजगारों को बैंक कर रहे हैं 'फेल

जहर खाने से किशोरी की मौत

माण्डल थाना क्षेत्र में बुधवार रात्रि को खाने से किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द किया। लुहारिया चौकी प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि किशोरी ने बुधवार को जहर खा लिया, जिससे उसकी हालात बिगड़ गई। परिजन उसे महात्मा गांधी चिकित्सालय में ले गए जहां गुरुवार तड़के उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द किया।

Story Loader