2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घुंघरू, तबला एवं कदम ताल की जुगलबंदी देखकर मंत्रमुग्ध हुए स्कूली बच्चे

स्पिक मैके के विरासत 2018 कार्यक्रम में बुधवार को घुंघरू, तबला एवं कदम ताल की जुगलबंदी से श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए

2 min read
Google source verification
bhilwara, bhilwara news, Kathak Dancer Shovik Chakraborty in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

स्पिक मैके के विरासत 2018 कार्यक्रम में बुधवार को घुंघरू, तबला एवं कदम ताल की जुगलबंदी से श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए

भीलवाड़ा.

स्पिक मैके के विरासत 2018 कार्यक्रम में बुधवार को घुंघरू, तबला एवं कदम ताल की जुगलबंदी से श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। कई राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों ने शिरकत की। चैप्टर कोर्डिनेटर कैलाश पालिया ने बताया कि बुधवार सुबह लखनऊ घराने के विश्व प्रसिद्ध कथक नर्तक शोविक चक्रवर्ती की सेन्ट्रल एकेडमी सीनियर सैकण्डरी स्कूल में प्रस्तुति दी। दूसरी प्रस्तुति विट्टी इंटरनेशनल स्कूल में हुई।

READ: लोन के लिए जिला उद्योग केंद्र से 'पास बेरोजगारों को बैंक कर रहे हैं 'फेल

शोविक ने लखनऊ घराने की खासियत (फुट वर्क, ग्रेस, स्पीड) खुबसूरती, नजाकत, उठाव के बारे में बताते तीन ताल, सोलह मात्रा का उपयोग बताया। तबला, घुंघरू एवं कदम ताल (फुट वर्क) की जुगलबंदी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्र-छात्राओं से जुड़ते कथक में नवीन प्रयोग जैसे सांप की चाल, हिरण की चाल, घोड़े की चाल, क्रिकेट का मैदान आदि को कथक नृत्य में जीवन्त कर दिया।

READ: देरी से रिटर्न पर पेनल्टी, सरकार एक साल में भी नहीं करती भुगतान

अन्त में रामचरित मानस में वर्णित 'शबरी का प्रेम भी दर्शकों को खूब पसन्द आया। विट्टी इन्टरनेशनल में प्रस्तुति के दौरान शोविक ने चिडिय़ा का दाना चुगना, मोंर का नाचना, बातचीत (जुगलबंदी) दिखाते हुए कृष्ण की बचपन की लीलाओं को जीवन्त कर दिया। अंत: में ब्रज की होली पर नृत्य करते हुए छात्र-छात्राआें को खुब नचाया। संगतकारों में तबले पर विश्वजीत पाल, सितार पर चन्द्रचूड़ भट्टाचार्य, गायन एवं हारमोनियम पर दिनेश पाल ने संगत दी। विरासत-18 के तहत पांचवी प्रस्तुति 2 मई को विश्व प्रसिद्ध सितार वादक शहना बनर्जी विभिन्न विद्यालयों में प्रस्तुति देंगी।


आप चलाएगी बजेगा ढ़ोल खुलेगी पोल अभियान

भीलवाड़ा. आम आदमी पार्टी गुरुवार से शहर में बजेगा ढोल खुलेगी पोल अभियान चलाएगी। पार्टी के नेता सुनील आगीवाल ने बताया कि अभियान में नगर परिषद सभापति ललिता समदानी के स्वच्छता के दावों की पोल खोली जाएगी। शाम छह बजे जगजीवनराम कॉलोनी में परिषद के सामुदायिक भवन का नाम वसुंधराराजे के नाम पर किया जाएगा।

Story Loader