महासभा के जिलाध्यक्ष रामेश्वरलाल जाट के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया कि 20 फरवरी 2018 को आसींद क्षेत्र के रूपपुरा निवासी महावीर जाट घर से बिना बताए बाइक पर निकल गया। अगले दिन उसका रूपपुरा की सरहद पर स्थित कुएं में शव मिला। इस सम्बंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आसींद थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। इस सम्बंध में उच्चाधिकारियों को भी रिपोर्ट दी गई, लेकिन कातिल अब तक नहीं पकड़ में आया। ग्रामीणों ने जांच अधिकारी बदलने की मांग की। इस दौरान नारायण भदाला, उत्तमसिंह चौधरी, सरपंच छोटू जाट, हमीरगढ़ तहसील अध्यक्ष भंवरलाल जाट आदि मौजूद थे।