भोजन, ठहराव सहित अन्य इंतजामात नहीं होने पर जताया रोषकुछ यात्रियों ने वीडियो वायरल कर बताई पीड़ा
भीलवाड़ा
राज्य के विभिन्न जिलों से चारधाम की यात्रा पर गए सैंकड़ों यात्री गंगोत्री राजमार्ग पर हेल्लू गार्ड एवं सुनगर के बीच हुए भूस्खलन के कारण मार्ग बंद होने से फंस गए हैं। इसमें भीलवाड़ा जिले के करीब डेढ़ सौ से 200 तीर्थयात्री शामिल हैं। फंसे यात्रियों के माध्यम से इसकी जानकारी जिला प्रशासन तक पहुंचाने के बाद स्थानीय स्तर से भी वहां के प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क साधकर मदद के प्रयास किए जा रहे है। स्थानीय यात्रियों का आरोप है कि भोजन सहित अन्य व्यवस्थाएं पर्याप्त नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।
वीडियो भेजकर बताई परेशानीजानकारी के अनुसार करीब 200 तीर्थयात्री चार धाम यात्रा के लिए 17 सितंबर को निकले थे। भीलवाड़ा के अशोक अग्रवाल ने बताया कि बुधवार अपराह्न चार बजे से फंसे हुए है। भूस्खलन से करीब चार सौ मीटर दूरी पर ठहरे हुए है। राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों के यात्री भी इसमें शामिल है। पास में ही तीन छोटी-छोटी होटलें हैं, जहां जगह मिली वहां ठहराव सुनिश्चित किया हैं। कुछ गाडि़यों में शरण लिए हुए है। भोजन सहित अन्य व्यवस्थाएं पर्याप्त नहीं है। स्थानीय प्रशासन से भी सपंर्क कर प्रबंध कराए जा रहे हैं। यात्री कैलाश जागेटिया ने बताया कि पूरे मार्ग में वाहनों का जमावड़ा है। कई यात्री परेशान हो रहे है। कुछेक यात्रियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो भेजकर कई घंटों से फंसने के बावजूद सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए रोष जताया।
इनका कहना है
भू स्खलन से करीब 150 से 200 यात्रियों के फंसे होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद वहां के प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक मदद को लेकर कहा गया है। सभी यात्री सुरक्षित है।
आशीष मोदी जिला कलक्टर भीलवाड़ा