2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान की इस लोकसभा सीट पर चौंका सकती है भाजपा-कांग्रेस, नाम को लेकर अटकलें तेज

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव की तारीख की घोषणा अभी नहीं हुई लेकिन भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची शनिवार को जारी होने के साथ ही सियासत तेज हो गई है। दूसरी तरफ कांग्रेस के गलियारे में खामोशी है। दोनों ही पार्टी की तरफ से चौकान्ने वाले नाम सामने आने की अटकलें तेज हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
bjp_congress.jpg

Bhilwara BJP Candidate : लोकसभा चुनाव की तारीख की घोषणा अभी नहीं हुई लेकिन भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची शनिवार को जारी होने के साथ ही सियासत तेज हो गई। भीलवाड़ा संसदीय क्षेत्र से भाजपा ने पहली सूची में नाम की घोषणा नहीं की। इसके बाद संभावित प्रत्याशी के नाम को लेकर कयासबाजी तेज हो गई। सबकी निगाहें भाजपा की दूसरी संभावित सूची पर टिक गई है। पहली सूची में भीलवाड़ा का नाम शामिल नहीं होने से दावेदार व उनके समर्थकों की दौड़ दिल्ली तक हो रही है। दूसरी तरफ कांग्रेस के गलियारे में खामोशी है। दोनों ही पार्टी की तरफ से चौकान्ने वाले नाम सामने आने की अटकलें तेज हैं।

भाजपा की पहली सूची में भीलवाड़ा का टिकट अटक गया है। जानकार बताते है कि तीन बार के सांसद सुभाष बहेड़िया व भाजपा प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल के नाम दावेदारी में है। कालूलाल गुर्जर, विट्ठलशंकर अवस्थी, उम्मेदसिंह राठौड़ भी टिकट के कतार में है। कई दावेदार अभी दिल्ली में डेरा डाले है।

कांग्रेस में पर्यवेक्षकों ने विभिन्न स्तरों पर बैठकें कर दावेदारों की सूची शीर्ष नेतृत्व को भिजवा दी। पार्टी की पहली सूची को लेकर अभी सुगबुगाहट नहीं हुई है। जानकार बताते हैं कि कांग्रेस की संभावितों की सूची में पूर्व सांसद डॉ.सीपी जोशी व पूर्व विधायक धीरज गुर्जर का नाम प्रमुख हैं जबकि कांग्रेस जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा समेत कई नाम भी चर्चा में हैं।

यह भी पढ़ें :राजस्थान के इस शहर में रोजाना बिकते हैं एक करोड़ के फल

Story Loader