15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायला में दिनदहाड़े बड़ी चोरी: पुलिस थाने के पास सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी पार

रायला कस्बे में अजमेर-भीलवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर दिनदहाड़े चोरों ने बनाया एक घर को निशाना, चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब पुलिस थाने से कुछ ही दूरी पर दिनदहाड़े लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। कस्बे में बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे चोरों ने एक […]

less than 1 minute read
Google source verification
Major daylight robbery in Rayla: Jewelry and cash worth lakhs stolen from an empty house near the police station.

Major daylight robbery in Rayla: Jewelry and cash worth lakhs stolen from an empty house near the police station.

रायला कस्बे में अजमेर-भीलवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर दिनदहाड़े चोरों ने बनाया एक घर को निशाना, चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब पुलिस थाने से कुछ ही दूरी पर दिनदहाड़े लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। कस्बे में बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों का माल समेटकर फरार हो गए। चोर मकान से करीब तीन तोला सोने के आभूषण, लगभग 800 ग्राम चांदी और करीब ढाई लाख रुपए नकद चोरी कर ले गए। मकान मालिक प्रभुलाल सुवालका ने बताया कि वे दोपहर करीब दो बजे साइकिल में हवा भरवाने घर से बाहर गए थे। करीब 45 मिनट बाद लौटे तो देखा कि गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था और आभूषण व नकदी गायब थी।

सीसीटीवी टेज खंगालने में जुटी पुलिस

वारदात की सूचना मिलते ही रायला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी बुलाया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। थाने से महज कुछ दूरी पर हुई इस वारदात ने एक बार फिर कस्बे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आए दिन हो रही चोरी की वारदातों से आमजन में दहशत है। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।