8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रामीणों के लिए अब चिकित्सा विभाग लगाएगा शिविर

14 नवम्बर से लगेंगे शिविर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 28 Oct 2021, 8:34 AM IST

ग्रामीणों के लिए अब चिकित्सा विभाग लगाएगा शिविर

ग्रामीणों के लिए अब चिकित्सा विभाग लगाएगा शिविर

भीलवाड़ा।
प्रशासन गांवों के संग अभियान की तर्ज पर चिकित्सा विभाग की टीम भी हर ग्राम पंचायत पर दस्तक देगी। टीम ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच करेगी। ग्रामीणों का डाटाबेस भी तैयार करेगी ताकि गंभीर रोगों से ग्रसितों की पहचान कर उच्च स्तरीय इलाज के लिए सुविधाएं मुहैया करवाएंगी। इस संबंध में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के विशिष्ट शासन सचिव सुधीर कुमार शर्मा ने आदेश जारी किए।
राज्य सरकार की ओर से 14 नवंबर से 21 मार्च 2022 तक पूरे राज्य में पंचायत स्तर पर मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी शिविर लगेंगे। प्रत्येक ब्लॉक पर सप्ताह में दो से तीन शिविर लगेंंगे। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम व नर्सिंग स्टाफ तैनात रहेगा। रोगी को शल्य चिकित्सा-सर्जरी की जरूरत होगी तो उच्च संस्थान भेजा जाएगा। 30 साल से अधिक आयु के लोगों की ब्लड, शुगर, ब्लड प्रेशर व तीन कॉमन कैंसर जांच की जाएगी। शिविर के लिए ब्लॉक सीएमओ प्रभारी अधिकारी होंगे। प्रत्येक शिविर के लिए चिकित्सा विभाग को 20 हजार रुपए का बजट उपलब्ध करवाया जाएगा।
मशीनरी व जिला अस्पताल स्तर की दवा भी मिलेगी
ग्रामीणों के स्वास्थ्य के साथ विभिन्न प्रकार की जांच सुविधाएं भी उपलब्ध रहेगी। माइक्रोस्कॉप, 3 पार्ट सेल काउंटर, सेमी ऑटो एनालाईजर, ईसीजी मशीन तथा अन्य उपकरणों के साथ आवश्यक रिएजेन्ट्स स्थापित किए जाएंगे। मशीनरी पीएचसी व सीएचसी से लेंगे। मौके पर दो एंबुलेंस एमएमयू-एमएमवी रखी जाएगी, ताकि जरूरत पडऩे पर रोगी को उच्च संस्थान भेजा जा सकेगा। 108 एंबुलेंस का उपयोग भी होगा। शिविर स्थल पर जिला अस्पताल के स्तर की दवाएं भी उपलब्ध रहेगी।
ये विशेषज्ञ रहेंगे उपस्थित
शिविर में फिजिशियन, शिशु रोग, स्त्री रोग, दंत रोग, नेत्र रोग व नेत्र सहायक उपस्थित रहेंगे। आयुष चिकित्सकों की ड्यूटी भी लगेगी। मेडिकल स्टाफ में नर्सिंगकर्मी, लैब टेक्नीशियन, लैब सहायक, एलएचवी, एसटीएस, एसटीएलएस, फार्मासिस्ट, एएनएम व बीपीएम की डयूटी लगाई जाएगी। वहीं पंचायत स्तर पर आशा सहयोगिनी, स्वास्थ्य मित्र, कोविड सहायक का सहयोग लिया जाएगा।
विशेषज्ञ भी देंगे परामर्श
शिविर में टेलीकंसल्टेशन ई-संजीवनी के माध्यम से जिला अस्पताल स्तर पर ईएनटी, चर्म रोग, मनोरोग व अस्थि रोग विशेषज्ञ की सुविधा रहेगी। सुपरस्पेशिललिटी में न्यूरोलॉजी, कॉर्डियोलॉजी, नेफ्रालॉजी की सेवा भी टेली कंसल्टेशन के माध्यम से दी जाएगी।
लगेंगे चिकित्सा विशिर
जिले में १४ नवंबर से पंचायत स्तर पर मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी शिविर लगेंगे। इसके लिए निर्देश मिले है। इसे लेकर मंगलवार को वीसी भी हुई। जल्द ही योजना तैयार कर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम सहित अन्य व्यवस्थाएं की जाएगी, ताकि हर ग्रामीण के स्वास्थ्य की जांच हो सके तथा गंभीर बीमारियों से पीडि़तों को बेहतर उपचार मिल सके।
डॉ. मुस्ताक खान, सीएमएचओ भीलवाड़ा