
Massive surge: Gold and silver reach record highs, becoming unaffordable for the common man.
देश सहित प्रदेश के सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों ने अब तक के सारे रेकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। वैश्विक बाजारों से मिल रहे मजबूत संकेतों और भू-राजनीतिक अस्थिरता के चलते सोने और चांदी की कीमतों में लगी 'आग' थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को चांदी 2.23 लाख प्रति किलो के ऐतिहासिक स्तर पर बंद हुई, वहीं सोना 1.40 लाख प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर जा पहुंचा। कीमतों में इस अप्रत्याशित उछाल ने बाजारों की रौनक छीन ली है और शोरूम्स पर सन्नाटा पसर गया है।
कीमतों के इस पहाड़ जैसे स्तर पर पहुंचने से सबसे ज्यादा संकट उन परिवारों के सामने खड़ा हो गया है, जिनके घरों में शादियां होने वाली है। बाजार में केवल वे लोग ही नजर आ रहे हैं, जिनके लिए आभूषण खरीदना अनिवार्य है। वहीं, बढ़ते दामों को देखते हुए आम ग्राहकों ने सर्राफा बाजारों से दूरी बना ली है। बाजार में एक नया ट्रेंड यह भी दिख रहा है कि लोग पुराने जेवर बेचने तो आ रहे हैं, लेकिन नया खरीदने वाले लगभग गायब हैं।
सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि नवंबर से शुरू हुआ तेजी का यह दौर रुकने वाला नहीं है। यदि वैश्विक हालात ऐसे ही रहे और मौद्रिक नीतियों में नरमी आई, तो आगामी हफ्तों में सोना 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर सकता है। वही चांदी 2.50 लाख प्रति किलो तक जा सकती है।
चेक में चांदी प्रति किलो- 2.20 लाख, टंच- 2,23,500, सोना 10 ग्राम -1.40 लाख रुपए।
ऐसे पकड़ी रफ्तार
दिनांक चांदी सोना
नोट: चांदी प्रति किलो व सोना प्रति दस ग्राम के भाव है
नकद में चांदी प्रति किलो- 2.20 लाख, टंच -2.24 लाख सोना 10 ग्राम -1.40 लाख रुपए।
Updated on:
25 Dec 2025 09:53 am
Published on:
25 Dec 2025 09:53 am
