13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमित शाह के आने से पहले दिखा मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का अनोखा अंदाज, वीडियो वायरल

मंच पर किरोड़ी लाल मीणा का गदा देकर स्वागत किया गया। इस दौरान शाह की रैली से पहले किरोड़ी लाल का अलग अंदाज देखने को मिला।

2 min read
Google source verification

भीलवाड़ा। राजस्थान में चुनावी सरगर्मी के बीच कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा इन दिनों अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। अब किरोड़ी मीणा गदाधारी अवतार में दिखाई दिए। मौका था केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की चुनावी सभा का। भीलवाड़ा के शकरगढ़ में होने वाली सभा में अमित शाह के आने से पहले किरोड़ी मीणा मंच से गदा लहराते नजर आए। उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, भाजपा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल के समर्थन में होने अमित शाह की चुनावी सभा में शामिल होने के लिए किरोड़ी लाल मीणा शनिवार को भीलवाड़ा के शकरगढ़ पहुंचे। मंच पर किरोड़ी लाल मीणा का गदा देकर स्वागत किया गया। इस दौरान शाह की रैली से पहले किरोड़ी लाल मीणा का अलग अंदाज देखने को मिला।

यह भी पढ़ें : अवैध संबंध की कहानी का खौफनाक अंत… भांजे को जमीन में गाड़ा, जीजा हवालात में फंदे से झूला और साला ट्रेन के आगे कूदा

किरोड़ी का अंदाज देख हर कोई हैरान


किरोड़ी मीणा ने गदा हाथ में लेकर लहराते दिखे। जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए। किरोड़ी लाल मीणा ने मंच पर जब हुनमान की तरह गदा लहराया तो श्रोतागण ने जमकर तालियां बजाई और नारे लगाए। खुले मंच से गदा लहराने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। किरोड़ी लाल का ये अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

पीएम के रोड शो मंत्री मीणा ने बजाया था नगाड़ा

बता दें कि चुनाव प्रचार में जुटे किरोड़ी का मीणा इन दिनों खूब सुर्खियां बंटोर रहे हैं। वो कभी डांस के कारण तो कभी नगाड़े बजाने के कारण चर्चा में है। दौसा में पीएम मोदी के रोड शो के दौरान भी किरोड़ी का मीणा ने पहले नगाड़ा बजाया और फिर मीणा वाटी गीतों पर जमकर ठुमके लगाए थे। शुक्रवार को भी दौसा जिले के बापी व झेरा गांव में कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा वोट बारात के दौरान महिलाओं के साथ गीतों पर जमकर ठुमके लगाते दिखे थे।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में रेल सेवा के 150 साल पूरे, आज ही के दिन पहली बार यहां से शुरू हुआ था ट्रेन का सुहाना सफर