श्रीचारभुजाजी-कोटडी (भीलवाड़ा)
बॉलीवुड फिल्मों में नाग-नागिन के डांस कई बार देखे और नाग-नागिन की कई कहानियां भी सुनी, लेकिन हकीकत में नाग-नागिन की अठखेलियां या डांस खुले में दिखाई दें तो लोगों के लिए कौतूहल तो होना ही है। यहां न तो कोई बीन बज रही थी और न ही कोई सपेरा था, लेकिन बिना संगीत की धुन के ही नाग-नागिन उछल-उछल कर डांस करते रहे। ऐसा दृश्य भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी कस्बे के पास दिखाई दिया तो लोग रोमांचित हुए बिना नहीं रहे।
नाग-नागिन का डांस देखने के लिए लोगों के कदम रूक गए। करीब 30 मिनट तक लोग अपने मोबाइल कैमरे में नाग-नागिन की अठखेलियों को कैद करते रहे। सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ से बेखबर नाग-नागिन एक-दूसरे से लिपटते हुए अठखेलियां कर रहे थे।
नौतपा की गर्मी के बीच रेंगने वाले जीव सहित अन्य जीव इन दिनों विचरण करते दिखाई दे रहे हैं। तपन के बीच जीवों की अठखेलियां भी लोगों के लिए आकर्षण बनती है। नाग-नागिन की अठखेलियां भी इनमें से एक है। भगवानपुरा रोड स्थित देवनारायण मंदिर के सामने परकोटे पर नाग-नागिन का जोड़े की अठखेलियों ने हर किसी के पैर रोक दिए।
श्रद्धालु देवकरण सैनी ने बताया कि देवनारायण भगवान मंदिर मार्ग में स्थित कच्चे रास्ते लर यह पर धामन नाग नागिन का जोड़ा एक दूसरे से लिपटकर 30 मिनट तक अठखेलियां करता रहा वहीं, उनको देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई इस बीच किसी ने वीडियो बना लिया।
यह है धामन सांप-
श्रद्धालु देवकरण सैनी के अनुसार यह धामन सांप का जोड़ा था। इस सांप में किसी भी प्रकार का जहर नहीं पाया जाता है जबकि ये सांप दूसरे सांपों से ज्यादा बड़े होते हैं। इनकी लंबाई 8 से 10 फीट तक होती है। इसके साथ इनकी रफ्तार भी अधिक होती है यह सांप बिना फन के होते हैं और इनकी पहचान करने में भी ज्यादा परेशानी नहीं होती है। जबकि इन सांपों का मुख्य भोजन चूहे हैं। इसी वजह से ये खेतों या फिर घर के आसपास दिखाई देते हैं।