जानकारी के अनुसार नारेली ग्राम के समीप शिव गणपति ग्रेनाइट पर शनिवार दोपहर मुनीम लालाराम पत्थरों के मलबे के बीच पैंथर के दो शावक को सोता देखकर सन्न रह गया। उसने श्रमिकों के साथ ही नायब तहसीलदार सोहनलाल कुम्हार को सूचना दी।
इस पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन यहां दोनों शावक नहीं मिले। वनपाल शिवनाथ ङ्क्षसह चूण्डावत ने बताया कि जहां पैंथर के शावक के पगमार्क मिले, वहीं पिंजरा लगाया गया। क्षेत्र में वन विभाग की टीम गश्त कर
रही है। दूसरी तरफ क्षेत्र में पैंथर के शावक दिखने की जानकारी के बाद खदानें सूनी हो गई और दोपहर के बाद ही श्रमिक व किसान घर लौट गए।