2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

528 स्कूलों को मिला ढाई लाख नामांकन का लक्ष्य

शिक्षा विभाग प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करेगा

2 min read
Google source verification
bhilwara, bhilwara news, Nomination targets for schools in bhilwara,  Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

शिक्षा विभाग निजी स्कूलों की तर्ज पर जिले की सरकारी स्कूलों में विद्यार्थी नामांकन बढ़ाने की कवायद के तहते गुरूवार से सत्र 2018-19 के प्रवेशोत्सव का पहला चरण शुरू करेगा, जो 9 मई तक चलेगा

भीलवाड़ा।

शिक्षा विभाग निजी स्कूलों की तर्ज पर जिले की सरकारी स्कूलों में विद्यार्थी नामांकन बढ़ाने की कवायद के तहते गुरूवार से सत्र 2018-19 के प्रवेशोत्सव का पहला चरण शुरू करेगा, जो 9 मई तक चलेगा। दूसरा चरण 19 से 30 जून तक चलेगा। जिले के 528 राजकीय माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सत्र 2018-19 के लिए 2,50,616 विद्यार्थियों का नामांकन लक्ष्य तय किया गया है।

READ: लोन के लिए जिला उद्योग केंद्र से 'पास बेरोजगारों को बैंक कर रहे हैं 'फेल

शिक्षा विभाग प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करेगा। हर ब्लॉक में एक-एक अधिकारी नियुक्त किए, जो रोजाना प्रगति रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को भेजेंगे। गत सत्र 2017-18 में 2,10,796 नामाकंन का लक्ष्य दिया था। इसके विपरीत कुल 1,70,810 नामांकन है। भीलवाड़ा शहर की प्रमुख स्कूलों को कुल 15,377 विद्यार्थियों के नामांकन का लक्ष्य दिया है।

READ: नियमों का पालन कर बचाएं जिंदगी


इसमें 1500 से अधिक नामांकन में सेमुमा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय को 2791, राजेंद्र मार्ग को 2389, सुभाष नगर स्कूल को 1794, गुलमंडी बालिका स्कूल को 1748व प्रताप नगर स्कूल को 1649 तथा पांच सौ से अधिक में लेबर कॉलोनी स्कूल को 920, बापू नगर बालिका स्कूल को 904, पुलिस लाईन स्कूल को 770, मोहम्मदी कॉलोनी स्कूल को 507 वहीं पांच सौ से कम के विद्यालयों में भीमगंज स्कूल को 437, माली खेड़ा चंद्र शेखर आजाद नगर स्कूल को 409, गांधी नगर बालिका स्कूल को 388, गांधी नगर स्कूल को 383 व धानमंडी स्कूल को 288विद्यार्थियों का लक्ष्य मिला है।


जिला स्तरीय परीक्षाओं का परिणाम आने के बाद आगे की कक्षाओं में विद्यार्थियों का नामांकन किया जाएगा। 8वीं व 10वीं कक्षा का बोर्ड परीक्षा परिणाम नहीं आने तक विद्यार्थियों को 9वीं व 11 कक्षा में अस्थाई प्रवेश दिया जाएगा। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी निजी स्कूलों में प्रवेश ना लें, इस कारण प्रवेशोत्सव चलाया है।

शिक्षा से वंचित विद्यार्थियों की तलाश में विशेष अभियान चलाया जाएगा। स्कूल के अध्यापक, संस्था प्रधान व स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य शिक्षा से वंचित 6 से 14 वर्ष के बालक-बालिकाओं की तलाश करेंगे। शिक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी तेजकरण बहेडि़या ने बताया कि प्रत्येक अध्यापक को चार से पांच विद्यार्थियों का नामांकन कराना आवश्यक होगा।


9वीं व 11वीं कक्षा में देंगे अस्थाई प्रवेश

जिला स्तरीय परीक्षाओं का परिणाम आने के बाद आगे की कक्षाओं में विद्यार्थियों का नामांकन किया जाएगा। 8 वीं व10 वीं कक्षा का बोर्ड परीक्षा परिणाम नहीं आने तक विद्यार्थियों को 9वीं व 11 कक्षा में अस्थाई प्रवेश दिया जाएगा। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी निजी स्कूलों में प्रवेश ना लें, इस कारण प्रवेशोत्सव चलाया है।

शिक्षा से वंचित विद्यार्थियों की तलाश में विशेष अभियान चलाया जाएगा। स्कूल के अध्यापक, संस्था प्रधान व स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य शिक्षा से वंचित 6 से 14 वर्ष के बालक-बालिकाओं की तलाश करेंगे। शिक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी तेजकरण बहेडि़या ने बताया कि प्रत्येक अध्यापक को चार से पांच विद्यार्थियों का नामांकन कराना आवश्यक होगा।


ड्डतय लक्ष्य करेंगे पूरा
प्रवेशोत्सव के तहत सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के नामांकन वृद्धि को लेकर जिले के संस्था प्रधानों को लक्ष्य दिए गए है। विभाग का प्रयास है कि इस बार तय लक्ष्य को पूरा किया जाएगा।
अशोककुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक प्रथम, भीलवाड़ा

Story Loader