
भीलवाड़ा. आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान में डाक विभाग महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है। वस्त्र मंत्रालय ने तिरंगा बनाया है। इसकी आपूर्ति देश के 1.54 लाख डाकघरों के जरिए आमजन को होगी। लोग घरों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहरा सकेंगे।
डाक अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि गत वर्ष पूरे देश में 1.30 करोड़ तिरंगे डाकघरों के माध्यम से विक्रय किए गए। इसमें सर्वाधिक 19.50 लाख झंडों के साथ दिल्ली अव्वल रहा। उत्तर प्रदेश 12.97 लाख के साथ दूसरे व राजस्थान 12.65 लाख की बिक्री के साथ तीसरे नंबर पर रहा। गत वर्ष भीलवाड़ा में 40 हजार झंडे आए थे। सभी झंडे 12 अगस्त को ही बिक गए। इस बार एक लाख तिरंगे झंडे का लक्ष्य रखा है। इनकी कीमत 25 रुपए प्रति झंडा होगी। जिले के कई डाकघरों में एक-दो दिन में ही तिरंगा उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इस सप्ताह जिले के सभी 394 डाकघरों में तिरंगे पहुंच जाएंगे। इस बार तिरंगा डाकिए के माध्यम से घर बैठे भी खरीदा जा सकेगा। गांव में भी ग्रामीण डाक सेवकों की मदद से तिरंगे खरीदे जा सकेंगे। सभी डाकघरों के काउंटर पर तिरंगा झंडा उपलब्ध होगा।
उन्होंने बताया कि मुख्य डाकघर में सेल्फी पॉइंट बना रहे हैं। जहां कोई भी अपनी सेल्फी ले सकेगा। इसके अलावा लोगों को तिरंगा झंडे के प्रति जागरूक करने के लिए रैली भी निकाली जाएगी। कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन झंडे भी मंगवा सकता है, लेकिन इसके लिए कम से कम 5 झंडे बुक करवाने होंगे।
यहां मिलेंगे झंडे
351 शाखा डाकघर (ग्रामीण क्षेत्र)
042 उप डाकघर
001 प्रधान डाकघर भीलवाड़ा
394 कुल डाकघर
Updated on:
03 Aug 2023 09:44 am
Published on:
03 Aug 2023 09:10 am

बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
