29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आ गया फरमान, दोबारा निकलेगी लॉटरी

Panchayat Electionपांच फरवरी से पहले पूरा करना होगा लॉटरी का काम
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Rajesh Kumar Jain

•

Updated: 25 Jan 2020, 4:31 PM IST

आ गया फरमान, दोबारा निकलेगी लॉटरी

आ गया फरमान, दोबारा निकलेगी लॉटरी

भीलवाड़ा।

पंचायत चुनावों में चल रही उठापठक के बीच राज्य सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जो भी पुनर्गठित ग्राम पंचायतें हैं, वे यथावत रहेगी। इस कारण जिन पंचायत समितियों चुनाव स्थगित किए गए थे। वहां अब दोबारा लॉटरी निकाली जाएगी। इसमें पंच-सरपंच, प्रधान, पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्य सहित सभी की लॉटरी दोबारा होगी।

जिले में मांडल, सुवाणा, हुरड़ा, आसींद व बदनोर पंचायत समिति की लॉटरी निकाली जाएगी। यह काम जिला निर्वाचन कार्यालय को पांच फरवरी से पहले करना होगा। इस आदेश से उन उम्मीदवारों की धड़कनें बढ़ गई है, जो पहले ही नामांकन कर चुके हैं। जिले की मांडल पंचायत समिति की सभी ग्राम पंचायतों में नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों ने प्रचार शुरू कर दिया था। एेसे में अब उनको चिंता है कि दोबारा उसके वर्ग की लॉटरी आएगी या नहीं।

सीज रहेगा रिकॉर्ड
मांडल पंचायत समिति की सभी ग्राम पंचायतों में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नाम वापसी पूरी हो चुकी है। इसके बाद चुनाव स्थगित होने से इस रिकॉर्ड को सीज कर रखा है। अब दोबारा लॉटरी होने से यह रिकॉर्ड सीज ही रहेगा। अब पूरी प्रक्रिया नए सिरे से होगी।

हो गया खर्चा, अब कैसे करें प्रचार

मांडल में पंच-सरपंचों ने नामांकन के बाद प्रचार शुरू कर दिया था और अभी उनका खर्चा चल रहा था। अब दोबारा लॉटरी निकालने के आदेश से उनका प्रचार बंद हो गया है। वहीं, कई उम्मीदवार अब खुश हो रहे हैं क्योंकि पहले उनकी मनपसंद सीट नहीं आई थी। एेसे में उनके चुनाव लडऩे का सपना अधूरा रह गया था। अब सीटें बदलने से उनके चुनाव लडऩे की उम्मीद फिर जग गई है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग