
pm modi sabha elderly missing case in bhilwara
काछोला।
प्रधानमंत्री की लाभार्थ जनसंवाद योजना में पीड़िता सुगना देवी के ससुर कार्यक्रम स्थल से गुमशुदा होने के बाद 3 दिन बाद भी जब राजगढ नहीं पहुंचे तो प्रशासन की बेचैनी अब धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। सोमवार को मांडलगढ़ उपखंड अधिकारी मांडलगढ़ तहसील दार काछोला थाना प्रभारी की बैठक काछोला थाने में हुई। जिसमें सरपंच राजगढ सचिव राजगढ एवं लाभार्थी योजना बस प्रभारी को काछोला थाने में बुलाकर वस्तुस्थिति के बारे में जानकारी ली।
मांडलगढ़ उपखंड अधिकारी ने लाभार्थी के ससुर रोडू को ढूंढने के लिए एक टीम का गठन करके जयपुर रवाना किया है। जिसमें काछोला सहायक थाना प्रभारी, सरपंच लादू लाल गुर्जर, सचिव लादू लाल चौबे एवं पीड़ित परिवार के परिजन गाड़ी में सवार होकर जयपुर के लिए रवाना हुए। जो विभिन्न जगहों पर रोडू को तलाश करेंगे।
पीड़ित के पुत्र का आरोप आंखों से छलके आंसू
रोडू के पुत्र ने बताया कि मेरे पिताजी जयपुर जाना ही नहीं चाहते थे, लेकिन सरपंच व सचिव ने हमारी विधवा भाभी पर जबरन दबाव डाला कि आपको सरकार की जनकल्याणकारी पालनहार पेंशन नरेगा इत्यादि योजनाओं से आपको वंचित कर दिया जाएगा अगर कार्यक्रम में आप नहीं जाओगे तो इसको लेकर हमने हमारी भाभी को अकेला नहीं जाने दिया और मेरे पिताजी रोडू लाल को जाने के लिए परिवार के लोगों ने कहा सरपंच सचिव एवं वाहन प्रभारी ने मेरे पिताजी को जयपुर ही छोड़ कर आ गए।
तीन दिन हो जाने के बाद भी मेरे पिताजी का कोई अता-पता नहीं है। घर में मातम पसरा हुआ है परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है न जाने हमारे पिता जी क्या कर रहे होंगे कहां पर होंगे किस स्थिति में होंगे यह बात काछोला थाने में मांडलगढ़ उपखंड अधिकारी एवं तहसीलदार के समक्ष पीड़ितों के पुत्र ने अपने मन की बात बयां की और आंखों से आंसू छलक पड़े।
Updated on:
09 Jul 2018 12:49 pm
Published on:
09 Jul 2018 12:46 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
