2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गारनेट माफिया के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 20 सेपरेटर मशीनें और 3 ट्रैक्टर जब्त

भीलवाड़ा जिले में अवैध गारनेट खनन और निर्गमन के खिलाफ पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पारोली और कोटड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक साथ दबिश देकर अवैध खनन माफिया की कमर तोड़ दी। आईपीएस माधव उपाध्याय के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से करीब 15 […]

less than 1 minute read
Google source verification
Police crackdown on garnet mafia, seize 20 separator machines and 3 tractors

Police crackdown on garnet mafia, seize 20 separator machines and 3 tractors

  • - बड़ी कार्रवाई: माफिया में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा जिले में अवैध गारनेट खनन और निर्गमन के खिलाफ पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पारोली और कोटड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक साथ दबिश देकर अवैध खनन माफिया की कमर तोड़ दी। आईपीएस माधव उपाध्याय के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से करीब 15 से 20 अवैध सेपरेटर मशीनें और 3 ट्रैक्टर जब्त किए हैं। पुलिस की गाड़ियां देखते ही माफिया और वहां काम करने वाले लोगों में भगदड़ मच गई।

लंबे समय से मिल रही थी शिकायतें

पुलिस के अनुसार कोटड़ी और पारोली क्षेत्र में अवैध गारनेट का काला कारोबार धड़ल्ले से चल रहा था। रात के अंधेरे से लेकर दिन के उजाले तक सेपरेटर मशीनें चलाकर गारनेट निकाला जा रहा था। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने पुख्ता सूचना जुटाई और आईपीएस उपाध्याय की अगुवाई में विशेष टीम का गठन कर धावा बोल दिया।

खेतों में छिपाकर चल रही थी मशीनें

कार्रवाई के दौरान सामने आया कि माफिया ने पुलिस से बचने के लिए खेतों और सुनसान इलाकों में सेपरेटर मशीनें लगा रखी थीं। पुलिस ने मौके से न केवल मशीनें और वाहन जब्त किए, बल्कि बड़ी मात्रा में अवैध गारनेट का स्टॉक भी बरामद किया है।

खनिज विभाग कसेगा शिकंजा

पुलिस ने अपनी कार्रवाई पूरी करने के साथ ही खनिज विभाग को सूचित कर दिया है। अब खनिज विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर जब्तशुदा गारनेट की मात्रा का आकलन करेंगे और नियमानुसार पेनल्टी (जुर्माना) और रॉयल्टी चोरी का मामला दर्ज करेंगे।

Story Loader