25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में पुलिस का बड़ा एक्शन: पूर्व छात्र नेता समेत 9 शातिर अपराधियों की खोली हिस्ट्रीशीट, जानें नाम

भीलवाड़ा जिले में संगीन एवं गंभीर प्रवृत्ति के अपराधियों पर अकुंश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने 9 शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 25 Jul 2025, 4:07 PM IST

HistorySheet

फोटो पत्रिका नेटवर्क

भीलवाड़ा। जिले में संगीन एवं गंभीर प्रवृत्ति के अपराधियों पर अकुंश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने 9 शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। इनमें पूर्व छात्र नेता राजू जाट व एसबीएस गैंग का मुखिया गोपाल गुर्जर शामिल है।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि जिले के थानाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि गंभीर प्रवृत्ति के अपराधियों पर अकुंश लगाने के लिए उनके विरुद्ध दर्ज प्रकरण को केस ऑफिसर स्कीम के तहत चयनित कर प्रस्ताव एसपी कार्यालय में भिजवाएं। प्रस्ताव के आधार पर थाना करेडा के 04 अपराधी, थाना कोतवाली, माण्डल, गंगापुर, मंगरोप, पारोली के एक-एक अपराधी की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।

उन्होंने बताया कि थाना करेडा के क्षेत्र में निवासरत बदमाश प्रवृत्ति के अपराधी बक्शुनाथ (44) पुत्र सुवानाथ योगी निवासी रघुनाथपुरा हाल कस्बा करेड़ा के विरुद्ध 06 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। दीपसिंह उर्फ दीप्या (33) पुत्र गिरधारी रावत निवासी हाथीभाटा थाना करेड़ा, के विरुद्ध 10 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। रोशन उर्फ रोशन्या (32) पुत्र प्रताप गुर्जर के विरुद्ध 05 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इसी प्रकार ओमप्रकाश उर्फ ओया (40) पुत्र रामलाल सेन निवासी करेड़ा के विरूद्ध 05 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

यादव ने बताया कि थाना मंगरोप क्षेत्र में बदमाश प्रवृत्ति का अपराधी राजू जाट (45) पुत्र रामचन्द्र जाट निवासी भोली थाना मंगरोप हाल जमना विहार के विरुद्ध 11 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। थाना माण्डल क्षेत्र के जिपिया के बदमाश प्रवृत्ति के अपराधी गोपाल (36) पुत्र कानाराम गुर्जर के विरुद्ध 08 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। थाना गंगापुर क्षेत्र के मंगरी निवासी के बदमाश प्रवृति का अपराधी सलमान अंसारी (28) पुत्र सलीम अंसारी निवासी के विरुद्ध 10 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में बदमाश प्रवृति के अपराधी पप्पू उर्फ पुष्पेन्द्र (25) पुत्र भंवरलाल जाट निवासी कांवाखेडा थाना के विरुद्ध 09 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इसी प्रकार थाना पारोली क्षेत्र में निवासरत बदमाश प्रवृति के अपराधी कालूलाल (37) पुत्र भोजराज गुर्जर निवासी घेवरिया थाना पारोली के विरुद्ध 07 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। उक्त सभी अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग