भीलवाड़ा

भीलवाड़ा में सियासी दांवपेच, मिल गए सहवृत्त पार्षद

सियासी माथा पच्ची एवं गुटबाजी के बीच गुरुवार को भीलवाड़ा नगर परिषद, शाहपुरा व गंगापुर नगर पालिका के भी सहवृत्त पार्षदों की सूची जारी हो गई। सभी वर्गों को प्राथमिकता के साथ ही आरक्षण को भी नियुक्ति में तव्वजों दी गई।

less than 1 minute read
Political ruckus in Bhilwara, found fellow councilors

भीलवाड़ा। सियासी माथा पच्ची एवं गुटबाजी के बीच गुरुवार को भीलवाड़ा नगर परिषद, शाहपुरा व गंगापुर नगर पालिका के भी सहवृत्त पार्षदों की सूची जारी हो गई। सभी वर्गों को प्राथमिकता के साथ ही आरक्षण को भी नियुक्ति में तव्वजों दी गई। स्वायत्त शासन विभाग के गुरुवार को सहवृत्त पार्षदों की सूची जारी करने के साथ ही जिले में राजनीतिक नियुक्तियों का पहला दौर पूरा हो गया।


भीलवाड़ा में सब का रहा जोर
भीलवाड़ा नगर परिषद में आठ सहवृत्त पार्षदों की नियुक्ति को लेकर सियासी दावपेच चले। राष्ट्रीय कांग्रेस सचिव धीरज गुर्जर का जहाजपुर नगर पालिका में जादू चलने के बाद यहां भी जोर चला। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं विधायक रामलाल जाट भी अपने कार्यकर्ताओं को टीम में लाने में सफल रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा व अनिल डांगी को भी संगठन ने तरजीह दी। ७० सदस्यीय भाजपा शासित बोर्ड में अब कांग्रेस के प्रतिनिधि के रूप में जुहूर अली डायर, योगेश सोनी, सुशीला बैरवा, ओमप्रकाश आगाल, गोपाल सिंह गोदारा, सत्यनारायण कुमावत, घनश्याम शर्मा व मुकेश शास्त्री

गंगापुर में त्रिवेदी परिवार की चली

गंगापुर नगर पालिका में कृष्णा माली, रामसहाय सोमानी, प्रकाश सेन, नारायण रेगर, सद्दाम हुसैन मंसूरी व नामदेव हरिजन सहवृत्त पार्षद चुने गए। यहां विधायक गायत्री देवी त्रिवेदी, वरिष्ठ नेता एवं गायत्री के देवर राजेन्द्र त्रिवेदी व चेतन डिडवानिया के समर्थक कार्यकर्ता भी सहवृत्त पार्षद चुने गए।

शाहपुरा में सबने ने लगाया दम

शाहपुरा नगर पालिका में सहवृत्त पार्षद मदन कंवर, सतीश घुसर, रमेश जैन, वीरेन्द्र छाजेड़, नमन ओझा व पूरण खटीक नियुक्त किए गए। यहां सभी ने अपने प्रभाव का ही सर्वाधिक इस्तेमाल किया। कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष दिलीप गुर्जर के समर्थक भी पार्षद बनें है।

Published on:
23 Jul 2021 12:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर