9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चार गांवों के कंजर बस्ती में दबिश, 1700 लीटर वॉश नष्ट की, नौ लीटर हथकढ़ शराब बरामद

माण्डलगढ़ क्षेत्र के सारण का खेड़ा में पांच माह पूर्व शराब दुखांतिका के मामले के बाद भी सिस्टम में सुधार नहीं हुआ है। एक बार फिर से क्षेत्र में हथकढ़ शराब का कारोबार फल-फूलने लगा है। इसका बानगी आबकारी टीम की हुई कार्रवाई से नजर आई। आबकारी टीम ने क्षेत्र के चार गांवों की कंजर बस्ती में दबिश देकर १७०० लीटर वॉश नष्ट कर सुलगती भट्टियों को ध्वस्त किया।

less than 1 minute read
Google source verification
Raid in Kanjar basti of four villages, 1700 liters of wash destroyed,

Raid in Kanjar basti of four villages, 1700 liters of wash destroyed,

भीलवाड़ा. माण्डलगढ़ क्षेत्र के सारण का खेड़ा में पांच माह पूर्व शराब दुखांतिका के मामले के बाद भी सिस्टम में सुधार नहीं हुआ है। एक बार फिर से क्षेत्र में हथकढ़ शराब का कारोबार फल-फूलने लगा है। इसका बानगी आबकारी टीम की हुई कार्रवाई से नजर आई। आबकारी टीम ने क्षेत्र के चार गांवों की कंजर बस्ती में दबिश देकर १७०० लीटर वॉश नष्ट कर सुलगती भट्टियों को ध्वस्त किया। इस दौरान नौ लीटर हथकढ़ शराब भी बरामद की। कार्रवाई के दौरान फरार चल रही महिला को शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया। विभाग की कार्रवाई से क्षेत्र में अवै शराब के कारोबार में लगे लोगों में हड़कम्प मच गया।

जिला आबकारी अधिकारी लोकेश जोशी के निर्देशन पर अवैध शराब की रोकथाम के लिए आबकारी विभाग निरोधक टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने महुआ, दौलपुरा, सारण का खेड़ा व सरदार जी का खेड़ा की कंजर बस्ती में दबिश दी। प्रहराधिकारी रामगोपाल गुर्जर ने बताया कि महुआ गांव की कंजर बस्ती से १७०० लीटर वॉश नष्ट की। सुलगती शराब की भट्टियों को ध्वस्त किया। टीम ने सारण का खेड़ा कंजर बस्ती में दबिश दी। यहां से चंदा देवी कंजर के कब्जे से पांच लीटर तथा दौलपुरा गांव में जसोदा कंजर के कब्जे से चार लीटर हथकढ़ शराब बरामद की। दोनों महिलाओं के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग