
Raids on four locations of pan masala businessman in bhilwara
भीलवाड़ा ।
वाणिज्यिक कर विभाग ने रविवार को पान मसाला व्यवसायी के चार ठिकानों पर एक साथ छापे मारे। जांच के दौरान कई गड़बडि़यां मिली, जिनका अभी खुलासा नहीं किया गया है।
उपायुक्त (प्रशासन) रामलाल चौधरी ने बताया कि विभाग की पांच टीमों ने सुबह ११ बजे पान मसाला व्यवसायी के घर, दुकान, ट्रांसपोर्टनगर व भोपालपुरा स्थित गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान मिले दस्तावेज जब्त किए। अब उस आधार पर स्टॉक का मिलान किया जा रहा है। शास्त्रीनगर स्थित एक प्रतिष्ठान के भूतल में पानी भरा होने से जांच नहीं हो पाई तो उसे सील कर दिया। ट्रांसपोर्टनगर गोदाम में माल पड़ा है लेकिन स्टॉक का मिलान नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि कोरोनाकाल में पान मसाले की कालाबाजारी की लगातार शिकायतें मिल रही थी। उस आधार पर प्रदेश के अन्य जिलों में भी छापे मारे गए। एक अधिकारी ने बताया कि इस व्यापारी के पहले भी सर्वे की कार्रवाई हो चुकी है। पहले भी कुछ नहीं मिला। इस जांच में भी व्यापारी के यहां कुछ भी गड़बड़ी नहीं मिली है। हालांकि कार्रवाई के नाम पर गोदाम को सीज किया गया है। जिसे बाद में खोला जाएगा।
Published on:
19 Apr 2020 10:01 pm

बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
