15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Play video

टापू बना ​प्रतापपुरा का विद्यालय

प्रतापपुरा स्‍कूल के चारों तरफ से पानी से घिरने से अभिभावक अपने बच्‍चों को स्‍कूल भेजने से कतराने लगे हैं 

Google source verification

image

Tej Narayan Sharma

Aug 08, 2017

बनेड़ा।
उपखंड क्षेत्र के उपरेडा ग्राम पंचायत के प्रतापपुरा गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय भवन के चारों ओर पानी भर गया। इससे छोटे-छोटे बच्चों को विद्यालय भवन के अंदर जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि थोड़ी सी बारिश आते ही विद्यालय भवन के चारों ओर पानी भर जाता है।


अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने से कतराने लगे है। बारिश के दिनों में विद्यालय के चारों तरफ पानी भरने से कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने पानी निकासी की व्यवस्था किए जाने की मांग की है। बच्चों को पानी से गुजर कर स्कूल आना व जाना पड़ता है। इस मामले में कई बार प्रशासन को शिकायत की, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे छोटे-छोटे बच्चों को परेशानी उठानी पड़ रही है।