15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2026 की शुरुआत में हार की हैट्रिक के बाद कैसे जीत की पटरी पर लौटी CSK? डेल स्टेन ने बताया टर्निंग पॉइंट

Sanju Samson century turning point for CSK: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 की शुरुआत हार की हैट्रिक से की थी, जिसके बाद टीम पर सवाल उठने शुरू हो गए थे। लेकिन, अब ये टीम जीत की पटरी पर लौट आई है। इसके लिए पूरा श्रेय डेल स्‍टेन ने संजू सैमसन के शतक को दिया है, जिसने सीएसके कैंप का माहौल बदल दिया।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Apr 15, 2026

Sanju Samson century turning point for CSK

केकेआर के खिलाफ जीत का जश्‍न मनाते सीएसके के खिलाड़ी। (फोटो सोर्स: IANS)

Sanju Samson century turning point for CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स के लिए काफी निराशाजनक रही थी। सीएसके लगातार तीन मैचों में हार का सामना करते हुए पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर पहुंच गई थी। हार की हैट्रिक के बाद ऐसा क्‍या हुआ कि अचानक सीएसके के प्रदर्शन में सुधार आया है। टीम ने सीजन का अपना चौथा और पांचवां मुकाबला जीता है और पॉइंट्स टेबल में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस को पछाड़कर 8वें पायदान पर पहुंच गई। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने केकेआर के खिलाफ जीत के बाद सीएसके का टर्निंग पॉइंट बताया है।

'यहां से टीम के सकारात्मक बदलाव आए'

सीएसके के प्रदर्शन में हुए इस सुधार का श्रेय स्टेन ने विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लगाए गए शतक को दिया है। जियोहॉटस्टार के गूगल सर्च एआई मोड मैच सेंटर लाइव पर स्टेन ने कहा कि सीएसके में आया यह बदलाव संजू सैमसन के लगाए शतक के साथ शुरू हुआ था। सैमसन का शतक आता है, ओवरटन को कुछ विकेट मिलते हैं और टीम जीत जाती है। यहां से टीम के सकारात्मक बदलाव आए।

उन्‍होंने कहा कि आईपीएल मैच जीतना सच में मुश्किल है। कभी-कभी आसान जीत मिलती है, तो कभी-कभी जीती हुई बाजी हम हार जाते हैं। इसलिए एक बार जब आप एक मैच जीतते हैं, तो टीम के अंदर आत्मविश्वास बढ़ जाता है। आप खुद को ऐसी चीजें करते हुए पाते हैं, जो तीन दिन पहले आप करने में सक्षम नहीं थे। इसलिए सैमसन निश्चित रूप से इसे लीड कर रहे हैं। गायकवाड़ भी अच्छा करेंगे, वह एक शानदार बल्लेबाज हैं।

संजू ने 56 गेंदों पर खेली नाबाद 115 रन की पारी

लगातार तीन हार के बाद सीएसके का सीजन का चौथा मैच घरेलू मैदान चेपॉक स्टेडियम में था। इस मैच में सीएसके के लिए जीत जरूरी थी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 212 रन बनाए। सैमसन ने 56 गेंदों पर 4 छक्कों और 15 चौकों की मदद से नाबाद 115 रन की पारी खेली थी। सीएसके ने मैच 23 रन से जीता।

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने इसके बाद मंगलवार को चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 192 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगाए। संजू ने सबसे ज्‍यादा 32 गेंदों पर 42 रनों की पारी खेली। इसके जवाब में केकेआर 160 रन ही बना सकी और सीएसके ने 32 रन से जीत दर्ज की।