
मैच के बीच प्लेयर्स से चर्चा करते कप्तान अजिंक्य रहाणे। (फोटो सोर्स: एक्स@/KKRiders)
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2026 सीजन में बहुत ही बुरा हाल है। केकेआर को पांच मैच में से एक जीत भी नसीब नहीं हुई है। इसलिए वह पॉइंट्स टेबल में निचले स्थान पर है। इसी बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने बड़ा दावा किया है। कैफ का कहना है कि केकेआर ने आंद्रे रसेल को रिलीज करके सबसे बड़ी गलती की थी। उनका कहना है कि रसेल को कोच नहीं बनाकर, उन्हें बतौर ऑलराउंडर खिलाना चाहिए था।
मोहम्मद कैफ ने केकेआर को सीएसके के हाथों मिली हार के बाद अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट में लिखा कि शायद इस सीजन में केकेआर ने सबसे बड़ी गलती आंद्रे रसेल को कोच बनाकर की। उन्हें बतौर ऑलराउंडर इस्तेमाल न करना था। रसेल को केकेआर के डगआउट में रखने और दूसरी फ्रेंचाइजी को नीलामी में खरीदने नहीं देने की चाल काम नहीं आई। क्या वह अब भी 25 करोड़ रुपये के कैमरन ग्रीन से बेहतर ऑलराउंडर नहीं हैं? जवाब साफ है।
आईपीएल 2026 में सभी टीम कम से कम 4 मैच खेल चुकी हैं। वहीं, केकेआर उन चार टीमों में से एक है, जिन्होंने पांच मैच खेले हैं। केकेआर ने शुरुआती पांच मैचों में से अब तक कोई मैच नहीं जीता है, जो आईपीएल के इतिहास का शर्मनाक रिकॉर्ड है। केकेआर ने पांच में से चार मैच हारे हैं, जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। जिसके चलते वह एक अंक लेकर खाता खोलने में सफल रही। अगर वह मैच पूरा हुआ होता तो उसमें भी नतीजे केकेआर के पक्ष में नहीं जाते, क्योंकि उस मैच में भी केकेआर की हालत खराब थी।
कैफ ने सही मुद्दा उठाया है। केकेआर ने सुनील नरेन को रिटेन किया, लेकिन रसेल को रिलीज कर दिया। इतना ही नहीं रसेल को नीलामी से भी दूर रखा और अपने साथ जोड़ने के लिए उन्हें पावर कोच बना दिया, जो आईपीएल के इतिहास में पहली बार किसी सपोर्ट स्टाफ में ऐसी पोजिशन है। अब उनके पावर कोच बनने के बाद शायद पावर केकेआर से गायब हो गई है।
केकेआर आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में 10वें यानि आखिरी पायदान पर है, क्योंकि उनके पास एक अंक है। जबकि अन्य सभी टीमों के पास दो या उससे अधिक अंक हैं। राजस्थान रॉयल्स आठ अंक के साथ शीर्ष पर है तो पंजाब किंग्स सात अंक के साथ दूसरे पायदान पर है। इससे साफ पता चलता है कि केकेआर शुरुआत में ही कितनी पिछड़ चुकी है।
Updated on:
15 Apr 2026 12:40 pm
Published on:
15 Apr 2026 12:40 pm
