15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CSK से हारने पर KKR के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

CSK vs KKR: आईपीएल 2026 में केकेआर का बुरा हाल है। मंगलवार को सीएसके ने उसे 32 रनों से हरा दिया। इस हार के साथ ही केकेआर के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। आईपीएल के इतिहास में ये पहली बार है, जब केकेआर शुरुआती 5 मैचों एक भी नहीं जीत सकी है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Apr 15, 2026

CSK vs KKR

सीएसके के कप्‍तान रुतुराज गायकवाड़ और केेकेआर के कप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे। (फोटो सोर्स: IANS)

CSK vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के 22वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा। केकेआर की यह इस सीजन की चौथी हार है। मंगलवार को इस हार के साथ ही केकेआर के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। आईपीएल इतिहास में यह पहला मौका है, जब केकेआर शुरुआती 5 मुकाबलों में एक भी जीत दर्ज करने में नाकाम रही है।

चार मैच हारे, एक बारिश से धुला

बता दें कि इस सीजन केकेआर ने अब तक कुल 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 4 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 गंवाकर 192 रन बनाए। टीम की तरफ से संजू सैमसन ने 32 गेंदों में 48 रन बनाए। वहीं, आयुष म्हात्रे ने 17 गेंदों में 38 रन बनाए। डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 41 रन बनाए। सरफराज खान ने 18 गेंदों में 23 रन बनाए।

160 रनों पर सिमटी केकेआर

चेन्नई सुपर किंग्स से मिले 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी। फिन एलन सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए, जबकि सुनील नरेन 17 गेंदों में 24 रन बनाने के बाद खलील अहमद का शिकार बने।

केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 17 गेंदों में 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अंगकृष रघुवंशी भी अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और वह 19 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए।

रिंकू सिंह और कैमरन ग्रीन का बल्‍ला फिर खामोश

रिंकू सिंह का बल्ला भी खामोश रहा और वह सिर्फ 6 रन ही बना सके। कैमरन ग्रीन को नूर अहमद ने बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। रोवमैन पॉवेल ने 22 गेंदों में 31 रन बनाए, जबकि रमनदीप सिंह ने 35 रनों का योगदान दिया। दोनों ने मिलकर सातवें विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी निभाई, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए। सीएसके की ओर से गेंदबाजी में नूर अहमद का जादू चला और उन्होंने महज 21 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, अंशुल कंबोज ने 2 विकेट अपने नाम किए।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

IPL 2026