21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘तिलक वर्मा ने जड़ा सबसे बेहतरीन IPL शतक’, अश्विन बोले- ये सपाट पिच या कमजोर गेंदबाजों के सामने नहीं बना

R Ashwin on Tilak Varma Century: आर अश्विन ने गुजरात टाइटंस के मजबूत गेंदबाजी विभाग के सामने बनाए गए तिलक वर्मा की जमकर तारीफ की है। उन्‍होंने इस शतक को अपने देखे हुए आईपीएल के सबसे बेहतरीन शतकों में से एक बताया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Apr 21, 2026

R Ashwin on Tilak Varma Century

गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक जड़ने के बाद बल्‍ला उठाते तिलक वर्मा। (फोटो सोर्स: IANS)

R Ashwin on Tilak Varma Century: तिलक वर्मा के पहले आईपीएल शतक ने मुंबई इंडियंस की हार का सिलसिला खत्म करते हुए शानदार वापसी कराई है। इसके साथ ही वह एमआई के लिए सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्‍होंने महज 45 गेंदों पर नाबाद 101 रनों की पारी खेलते हुए गुजरात टाइटंस को अकेले ही मैच से बाहर कर दिया। उनकी इस पारी ने भारत के पूर्व स्पिनर आर अश्विन को भी अपना मुरीद बना लिया है। उन्‍होंने तिलक की पारी को अब तक देखी गई सबसे बेहतरीन आईपीएल शतकों में से एक बताया।

हार्दिक की तिलक से बातचीत की तुलना 'ट्रिपल एच' के उस पल से की

अश्विन ने पारी के आगे बढ़ने के तरीके को समझाते हुए हार्दिक और तिलक के बीच हुई बातचीत को नाटकीय अंदाज में बयान किया। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि हार्दिक पंड्या बल्लेबाजी करते समय तिलक वर्मा से बात कर रहे थे। उन्होंने उसे प्रेरित किया।

उन्होंने बिल्कुल वैसे ही किया जैसा हम WWF (WWE) में देखते हैं। ठीक वैसे ही जैसे ट्रिपल एच पानी के साथ (ट्रिपल एच अपनी फाइट से पहले मुंह में पानी भरकर उसे तेजी से ऊपर की ओर फेंकते थे।) करते थे। हार्दिक ने जो कुछ भी कहा और किया, वह तिलक के लिए काम कर गया।

'यह यकीनन मेरे देखे गए सबसे बेहतरीन आईपीएल शतकों में से एक'

पंड्या की सलाह के बाद तिलक ने गुजरात के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दीं। अश्विन ने इस शतक की गुणवत्ता की और भी जोरदार तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह यकीनन मेरे देखे गए सबसे बेहतरीन आईपीएल शतकों में से एक है। इस पिच पर अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, राशिद खान और मोहम्मद सिराज जैसे गेंदबाजों का सामना करके यह शतक बनाना, शायद मेरे देखे गए सबसे बेहतरीन आईपीएल शतकों में से एक है।

यह कोई सपाट पिच या किसी कमजोर गेंदबाजों के सामने नहीं बना

यहीं पर यह पारी सबसे अलग नजर आती है। यह कोई सपाट पिच या किसी कमजोर गेंदबाजों के सामने नहीं बना, बल्कि तिलक ने अपना शतक ऐसे बॉलिंग अटैक के खिलाफ बनाया, जिसमें अनुभवी विकेट टेकर और तेज रफ्तार वाले गेंदबाज शामिल थे।

अश्विन ने भी मैच के आखिर में आई इस तेजी को ही वह पल बताया जब मुकाबला गुजरात के हाथों से निकल गया। उन्होंने कहा की एमआई को आखिरी तीन ओवरों में जो मोमेंटम मिला, उसी पल जीटी के लिए मैच खत्म हो गया था। जैसे ही एमआई ने इस पिच पर 175 का आंकड़ा पार किया, मैच खत्म हो चुका था।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

IPL 2026