बैंक के बाहर लगे एटीएम मशीन के पास भी 10 रुपए के सिक्के के लेन-देन के पोस्टर लगवाए गए। इस दौरान बैंक के ब्रांच हेड संतोष कुमार पासवान, मैनेजर सौरभ पारीक, हर्षित नागर, रईस मोहम्मद, संजय प्रजापत, विनोद जाट मौजूद थे। इसी प्रकार शास्त्रीनगर स्थित भीलवाड़ा अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में भी 10 रुपए के सिक्के स्वीकार किए जाने लगे हैं। बैंक के कैश काउंटर पर '10 रुपए के सिक्के का यहां लेन-देन किया जाता है' का पोस्टर लगाया गया। इस दौरान राजेश शर्मा, संजय पांडे, राजकुमार चतुर्वेदी, गोपाल माली, रूपशंकर, राजेन्द्र कसारा उपस्थित थे। राजीव गांधी मार्केट स्थित होटल अप्सरा व सब्जी मंडी के कोने पर स्थित पान की केबिन पर भी 10 रुपए के सिक्के के पोस्टर चिपकाए गए हैं।