9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीलवाड़ा

रामनवमी: मंदिरो में भक्तों की भीड़, कन्या पूजन और भंडारे

भीलवाड़ा. शहर में मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। भक्तों को श्रीराम प्रभु के दर्शन करने का मौका मिला है। प्रभु श्रीराम के जन्म पर मंदिरों में घंटे घड़ियाल बजे तो महाआरती की गई।

Google source verification

भीलवाड़ा. शहर में मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। भक्तों को श्रीराम प्रभु के दर्शन करने का मौका मिला है। प्रभु श्रीराम के जन्म पर मंदिरों में घंटे घड़ियाल बजे तो महाआरती की गई। घरों में नवरात्र की पूर्णाहुति करते हुए हवन आदि हुए। कन्याओं का पूजन और भोजन के बाद गिफ्ट भी दिए गए। शहर के श्री राम मंदिरों में विशेष पूजा हुई। हनुमान मंदिरों में चोला चढ़ाया गया। माता के मंदिरों में प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया गया। महाआरती और भंडारे हुए। बाबाधाम मंदिर पर नवमी पर दर्शन करने के लिए सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा।

 

भीलवाड़ा के बड़े मंदिर में चारभुजा नाथ को छप्पन भोग लगाया गया। राम जन्मोत्सव पर पंजेरी का भोग लगाया गया। महावीर समदानी ने बताया कि गोपाल सोनी, श्याम लाल सोनी, जगदीश सोनी ने छप्पन भोग लगाया।
बाबाधाम के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के सानिध्य में नवरात्र महोत्सव मनाया। पण्डित शिवप्रकाश जोशी, गोविन्द गौतम, गोविन्द तिवाड़ी, अनुज तिवाड़ी के माध्यम से पूर्णाहूति हुई। कन्याओं का पूजन कर प्रसादी वितरण किया। शाम को भी आरती व सुन्दरकाण्ड पाठ हुआ।

आरसी व्यास कॉलोनी के ओमकारेश्वर धाम मंदिर में सामूहिक कन्या भोज हुआ। ओमप्रकाश पुरोहित, बसंत कुमार भट्ट एवं मनोज कुमार भट्ट ने आरती की। 108 कन्याओं को भोजन करवाया। बालाजी मार्केट स्थित बालाजी मंदिर में ट्रस्ट अध्यक्ष अनिल सानसिंहका के सानिध्य में पंडित आशुतोष ने आरती कर प्रसाद का वितरण किया।
सीताराम रामायण मंडल सेवा समिति के तत्वावधान में छप्पन भोग हुआ। कैलाश नुवाल ने बताया कि रामचरितमानस का वाचन हुआ।

माहेश्वरी महिला मंडल तिलक नगर सेक्टर 8 के चारभुजा मंदिर में 21 कन्याओं को प्रसाद वितरित। अध्यक्ष साधना बाहेती व सचिव आभा सोमानी के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ।
माधव गोशाला स्थित सांवलिया सेठ मंदिर में इंदौर से लाई गई भगवान राम की पोशाक धारण कराई गई।

रामधाम रामायण मंडल ट्रस्ट के कार्यक्रम में नन्ने मुन्ने बच्चे आकर्षक वेशभूषा में राम बनकर आए। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष हेमंत मानसिंहका ने बताया कि झांकी, महाआरती हुई।