2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ढाई साल से नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म का मामला: पुत्री से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने रिश्तों को शर्मसार कर अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाने वाले पिता को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया

2 min read
Google source verification
हवस

पुलिस ने रिश्तों को शर्मसार कर अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाने वाले पिता को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया

करेड़ा।

पुलिस ने रिश्तों को शर्मसार कर अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाने वाले पिता को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी शिवलाल गुर्जर के अनुसार तीन दिन पूर्व पीडि़ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कक्षा छह में पढ़ती थी। तभी से पिता तेल मालिश के बहाने कमरे में ले जाता और गलत हरकत करता। घर पर जब कोई नहीं होता तो वह दुष्कर्म करता। पीडि़ता ना समझ होने से उसने कभी विरोध नहीं किया। जैसे-जैसे पीडि़ता समझने लगी तो विरोध किया।

READ: भीलवाड़ा में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन रोकी, पांच सौ मीटर तक ट्रेक पर भागे

आरोपित ने पीडि़ता की मां और बहन को जान से मारने की धमकी दी। इससे पुत्री डर गई। एेसा निरंतर चलता रहा। 28 मार्च को घर में पुत्री को अकेली देखकर पिता ने दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। विरोध पर पुत्री को पीटा। इससे पुत्री चोटिल हो गई। पिता दवाई लेने बाजार गया था तो पीछे से पुत्री घर से निकल गई। उसने ननिहाल पहुंच कर मामा-मम्मी को आपबीत्ती बताई। दोनों भांजी को साथ लेकर करेड़ा थाने पहुंचे। वहां मामला दर्ज कराया गया।

READ: चार करोड़ का नहीं मिला मालिक, कारोबारी ने किए हाथ खड़े

विवाहिता ने फंदे पर झूलकर जान दी

गंगापुर क्षेत्र के फूकिया गांव में विवाहिता ने सोमवार को फंदे पर झूलकर जान दे दी। गंगापुर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द किया।
पुलिस के अनुसार फूकिया निवासी बाबूलाल प्रजापत की बीस वर्षीय पत्नी सुंदर ने घर पर पंखे पर फंदा लगा आत्महत्या कर ली। घर पर पुत्री की रोने की आवाज सुन पडोसी आए तो सुंदर को फंदे पर झूलते देखा। घटना के समय परिजन मजदूरी को गए थे। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव उतारा। सुंदर की शादी करीब तीन साल पूर्व हुई थी। पुलिस ने शव का पोष्टमार्टम करवा परिजनों को सुपुर्द किय। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया।

Story Loader