3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवनगर में नये मीटर लगाने को लेकर सिक्योर पर भड़के लोग, हंगामे के बीच तोड़ा मीटर

शहर में सिक्योर कंपनी के खिलाफ लोगों का गुस्सा कम नहीं हो रहा है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 19 Jun 2018, 2:53 PM IST

शहर में सिक्योर कंपनी के खिलाफ लोगों का गुस्सा कम नहीं हो रहा है। मंगलवार को शिवनगर में मीटर बदलने पहुंचे कंपनी के कर्मचारियों को लोगों ने रोक दिया और पार्षद के नेतृत्व में करीब तीन घंटे हंगामा किया। इतना ही नहीं कंपनी द्वारा एक मकान में लगाया गया नया मीटर भी लोगों ने तोड़ दिया। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। इसके बाद कंपनी की टीम बैरंग लौट गई।

भीलवाड़ा।

READ: राजस्थान में है देश का अनोखा ‘मोक्षधाम‘, जहां जलते मुर्दों के बीच घूमने आते हैं पर्यटक, विशेषताएं

वार्ड 53 के पार्षद ललित भाटी ने बताया कि करीब 20 दिन पहले सिक्योर कंपनी के प्रतिनिधि उनसे मिले और उनसे वार्ड में नये मीटर लगाने पर सहमति चाही, लेकिन भाटी ने नये मीटर से सहमत होने से इनकार कर दिया। इसके बावजूद सोमवार से सिक्योर कंपनी के कर्मचारी वार्ड में नये मीटर लगाने लगे।

READ:OMG! गांव से भगाए मच्छर, शौचालय के गैस पाइप पर बंधी थैली जो मार रही मच्छर, देसी तकनीक पर बनेगी फिल्म

भाटी का आरोप है कि ये कर्मचारी कहीं पार्षद के कहने से तो कभी श्रीनगर में 11 केवी लाइन का तार टूटने के बाद मीटर जलने के बहाने से नये मीटर लगाने लगे। आज दूसरे दिन भी कंपनी के ये प्रतिनिधि शिवनगर पहुंचे और मीटर बदलने लगे। सूचना पर पार्षद भाटी मौके पर पहुंच गये।

वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गये, जिन्होंने मीटर बदलने का विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। इस कंपनी की ओर से नानूराम कुमावत के मकान में लगाया नया मीटर भी भीड़ ने तोड़ दिया। हंगामा होता देखकर कंपनी कर्मचारियों ने प्रताप नगर पुलिस को मौके पर बुलवा लिया। थानेदार प्रकाश भाटी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने जनप्रतिनिधि के संतुष्ट होने पर ही मीटर बदलने की बात कही। करीब तीन घंटे हंगामा चला।

इस बीच, लोगों ने मांग की कि जिन लोगों के मीटर बदले गये, उनके घरों में पुन: वो ही मीटर लगाये जायें। इस पर सात दिन में पुन: मीटर बदलने का भरोसा दिया। इस दौरान सिक्योर कंपनी के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। बाद में मीटर बदलने का काम रोक दिया और कंपनी के कर्मचारी बैरंग लौट गये।

रोड़ जाम की दी चेतावनी- पार्षद के मना करने के बाद भी जब सिक्योर कंपनी ने मीटर लगाने का काम बंद नहीं किया तो उन्होंने रोड़ जाम की चेतावनी दी। साथ ही कंपनी की बस्ती में मीटर बदल रही चार टीमों को रोका गया। मामला बढऩे लगा तो कंपनी ने पुलिस को बुलवा लिया।

मीटर लगाते ही एक यूनिट, रात भर में 20 यूनिट- पार्षद भाटी ने कहा कि सिक्योर कंपनी जो मीटर लगा रही है वे ज्यादा यूनिट निकाल रहे हैं। मीटर लगने के साथ ही नये मीटर एक यूनिट, जबकि एक रात में 20 यूनिट खर्च निकाल रहे हैं। इसे लेकर लोगों में भारी रोष है।

पहले भी हो चुका है हंगामा- सिक्योर कंपनी के नये मीटर आमजन को रास नहीं आ रहे। इसे लेकर नये मीटर लगाने का आये दिन विरोध हो रहा है। शिवनगर से पहले पिछले दिनों पुर में भी लोग नये मीटर्स का विरोध कर चुके हैं। विरोध के चलते कंपनी ने वहां भी मीटर बदलने का काम रोक दिया था।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़