जिले के धरियावद क्षेत्र में मंगलवार रात को दो वन्यजीव अलग-अलबग बस्ती में घुस आए। दोनों जीवों को वन विभाग कर्मचारियों ने पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। वन्यजीव सिवेट को पकडऩे के दौरान एक कर्मचारी घायल हो गया। उसका उपचार कराया गया।सहायक वन संरक्षक उदयराम जाट ने बताया कि मंगलवार रात को धरियावद के गांधीनगर निवासी भूपेंद्र कुमार यादव के घर में बिल्ली के आकार का एक वन्यजीव घुस आया। इस पर क्षेत्रीय वन अधिकारी दारासिंह व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वहां देखा तो एशियन पाम सिवेट नर वयस्क घर में घुसा हुआ था। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जैसे ही सिवेट हाथ में आया, पुष्करलाल वैष्णव के हाथ को मुंह में चबा लिया। इसके बाद टीम ने सिवेट को पकड़ लिया। सिवेट को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। टीम में दिलीपराज सिंह चौहान, वनपाल बाबरु, अर्जुन, गोलू आदि मौजूद थे। घायल वनकर्मी का चिकित्सालय में उपचार कराया गया।