चांद जी की खेड़ी निवासी प्रकाशचंद धाकड़ (35) पत्नी बसंती (32) के साथ मोटरसाइकिल पर ससुराल फूलजी की खेड़ी में सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहा था। कोटा-चित्तौडग़ढ़ राजमार्ग पर लाडपुरा चौराहे पर ओवरब्रिज पर गाय आने से मोटरसाइकिल असंतुलित हो गई। पीछे से आ रहे टे्रलर चालक ने चपेट में ले लिया। टे्रलर के नीचे आने से बसंती की मौत हो गई। प्रकाश घायल हो गया। लाडपुरा चौकी पुलिस ने शव मांडलगढ़ मोर्चरी में रखवाया। घायल प्रकाश को भीलवाड़ा रैफर किया गया।