20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीच राह थमी रोडवेजकर्मी की सांसों की डोर

जस्थान परिवहन निगम के एक कर्मचारी की रविवार दोपहर रायला के निकट सफर के बीच राह सांसों की डोर टूट गई

2 min read
Google source verification
Bhilwara, bhilwara news, Roadway workers heart attack death in bhilwara, Bhilwara news in hindi, latest hindi news in bhilwara, Bhilwara hindi news

राजस्थान परिवहन निगम के एक कर्मचारी की सफर के दौरान द‍िल का दौरा पड़ने से हुई मौत

रायला।

राजस्थान परिवहन निगम के एक कर्मचारी की रविवार दोपहर रायला के निकट सफर के बीच राह सांसों की डोर टूट गई। बस में ही उसे दिल का दौरा पड़ा। वह निजी कार्य से शाहपुरा जा रहे थे। रायला थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया।

READ: आफत बना घरों में घुसा नहर का पानी, सफाई शुरू हुई तो लोगों ने महसूस की राहत

सहायक उपनिरीक्षक नारायणलाल नले बताया कि जयपुर के नेहरू नगर निवासी व जयपुर डीलक्स आगार में कार्यरत परिचालक सुमेरसिंह निर्वाण (४५) को निजी कार्य से शाहपुरा (भीलवाड़ा) जाना था। वह जयपुर से रोडवेज बस में सवार हुए। बस रायला थाने के बाहर रूकी। इस दौरान उनकी तबियत बिगड़ गई। इसके बाद सुमेरसिंह बस से उतरे और सड़क किनारे ही आवश्यक कार्य से निवृत होने बैठ गए। तभी अचानक गश खाकर जमीन पर गिर गए।

READ: चंबल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त, लाखों लीटर पानी बहा

बस के चालक और परिचालक दौड़कर उनके पास गए और सुमेरसिंह को संभाला। उनको निकट ही रायला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित किया। चिकित्सकों का मानना है कि हृदयघात से उनकी मौत हुई। शव को मोर्चरी में रखवाया। उनको परिजनों को सूचना दी गई।

आग से ढाई बीघा मूंगफली की फसल व चारा जला

अमरगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत किशनगढ़ में खेत में पड़ी फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई। जानकारी के अनुसार किशनगढ़ निवासी अमराव सिंह राजपूत की ढाई बीघा मूंगफली की फसल व चारा अज्ञात कारणों से आग लगने से पूरी फसल जलकर नष्ट हो गई। सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों की की मदद से आग पर काबू पाया गया। अमराव सिंह के परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। किसान की सालभर की मेहनत पर पानी फिर गया।