2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसमी बीमारियों का प्रकोप के साथ लैब टेक्नीशियन की हड़ताल ने बढाई परेशानी

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बढ़ी रोगियों की संख्या

2 min read
Google source verification
Bhilwara, bhilwara news, Seasonal diseases increase in bhilwara, latest news in bhilwara, Bhilwara news in hindi, Latest bhilwara news in hindi

मांडलगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लैब टेक्नीशियन की हड़ताल ने बढाई परेशानी बढ़ी रोगियों की संख्या

मांडलगढ़।
क्षेत्र में मौसमी बीमारियों के बढ़ते प्रकोप के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोगियों की काफी भीड़ बढ़ गई है। घंटों इंतजार के बाद भी लोगों को आउटडोर में उपचार करवाना मुश्किल हो रहा है। सुबह से ही रोगियों को चिकित्सालय पहुंचकर कतार में खड़े हो जाते हैं। क्षेत्र में विधायक कीर्ति कुमारी के स्वाइन फ्लू से मृत्यु होने के बाद लोगों में एक दो दिन बीमार होने से ही स्वाइन फ्लू का भय सताने लगा है। जिसके कारण चिकित्सकों से उपचार करवाने में अधिक जागरुकता आई है।

READ:ताली बजाने से नहीं होगा चीनी वस्तुओं का बहिष्कार, दृढ संकल्प लेना होगा

पूर्व में झोलाछापों के भरोसे ही होगी उपचार करवा रहे थे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक उद्योग के समय में करीब 600 से 700 मरीज उपचार के लिए पर्चे ले रहे हैं। दूसरी तरफ लैब टेक्निशियन कर्मचारियों द्वारा तीन दिवस के लिए सामूहिक अवकाश पर चले जाने से डॉक्टरों को रोगियों की बीमारियां जांचें करवाने में भी मुश्किल हो गई है। जहां समय पर नहीं होने के कारण मरीजों को निश्चित बीमारी का उपचार नहीं मिल पा रहा है। लैब टेक्नीशियन कर्मचारी 72 घंटे के पश्चात 10 सितंबर को कार्य पर लौटने की संभावना है। वे लगातार अपनी मांगे मनवाने के लिए बीच-बीच में सामूहिक अवकाश एवं कार्य बहिष्कार जैसे कदम उठा चुके हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बालों में भी मरीजों को लेट आने के लिए जगह नहीं बची है। सारे बेड मरीजो से भरे पड़े हैं।

READ: आकोला में चंबल का पानी घरों में पहुंचा, ग्रामीणों में खुशी की लहर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गोपाल यादव ने बताया कि मरीजों को समय पर उपचार देने के लिए व्यवस्थाएं की जा रही है। समय पर दवाइयां एवं अन्य सुविधाएं प्रदान करने को सदैव तत्पर है। उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर दवाइयों का अग्रिम स्टॉप करवाने की भी मांग कर चुके हैं। उसमें बीमारियों का प्रकोप के चलते मरीजों की भीड़ बढी है। स्वाइन फ्लू जैसे बीमारी के अभी तक मांडलगढ़ व आस पास कोई रोगी नहीं मिले हैं। फिर भी एहतियात के तौर पर अधिक समय तक बीमार रहने वाले मरीजों की स्वाइन फ्लू जांच करवाने का सुझाव दिया जा रहा है।

Story Loader