
A series of environmental protection programs under Mission Life.
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मिशन लाइफ (पर्यावरण के लिए जीवन शैली) के तहत जिला प्रशासन एवं राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को जिलेभर में पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरुकता से जुड़े विविध कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत नगर निगम की ओर से क्लीन ड्राइव से की जाएगी। इसके तहत सिंगल यूज प्लास्टिक वेस्ट का संग्रहण किया जाएगा। जिले के सरकारी विद्यालयों सहित निजी कॉलेजों में प्रभात फेरियां, प्रश्नोत्तरी, निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई जाएगी।
50 सरकारी शिक्षकों एवं व्याख्याताओं को कंचन इंडिया लिमिटेड के पेट बोतल से धागा निर्माण प्लांट एवं एसटीपी प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कराया जाएगा। रसद विभाग की ओर से प्रदूषण नियंत्रण मंडल एवं औद्योगिक इकाइयों के सहयोग से निर्मित पर्यावरण जागरुकता संदेशों वाले कपड़े के थैले उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से उपभोक्ताओं को वितरित किए जाएंगे। डीओआईटी के माध्यम से मिशन लाइफ से संबंधित वीडियो का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
मुख्य आयोजन शाम 4 बजे से मेवाड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री भवन में होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद दामोदर अग्रवाल होंगे। इनके अलावा विधायक अशोक कोठारी, जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधु एवं पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव शामिल होंगे। संगोष्ठी में पद्मश्री एवं किसान हिम्मताराम भांभू मुख्य वक्ता होंगे। इनके साथ समाजसेवी डॉ. श्रद्धा गट्टानी तथा शिक्षाविद डॉ. अनिल मेहता गोष्ठी को सम्बोधित करेंगे।
Published on:
18 Dec 2025 09:06 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
