
Services of the main post office came to a halt as soon as the power went out
भीलवाड़ा शहर के मुख्य डाकघर में बिजली गुल होते ही सभी सेवाएं ठप हो जाती हैं। बुधवार को घंटों बिजली बाधित रहने के कारण रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट, पार्सल बुकिंग, आरडी जमा, आधार केंद्र सहित अन्य कार्य रुक गए। इससे आमजन, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह हाल शनिवार से बना हुआ है।
जनरेटर व इंवर्टर भी बने शोपीस
डाकघर में लगाए गए डीजल जनरेटर और इंवर्टर भी काम नहीं आते। उपभोक्ता इंतजार करते रहते हैं कि बिजली आए, तब जाकर काम हो सके। शिकायतों के बावजूद व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हो रहा। कई बार तो आम नागरीक व कर्मचारी आपस में उलझ भी जाते हैं।
शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान
कई उपभोक्ताओं ने डाक अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार से लिखित व मौखिक रूप से शिकायत की है। बावजूद इसके तकनीकी व्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं किया गया। डाकघर की सेवाओं पर निर्भर वरिष्ठ नागरिकों को सबसे अधिक दिक्कत आती है। उन्हें घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ता है। वरिष्ठ नागरिक घनश्याम कुमार का कहना है कि डाक घर में घंटों लाइन में खड़े रहते हैं, लेकिन बिजली नहीं आने तक काम नहीं होता। एक उपभोक्ता ने बताया कि डाक घर में जनरेटर और इन्वर्टर लगे हैं, पर चालू ही नहीं किए जाते। इसके कारण काम भी समय पर नहीं हो पा रहे है।
उपभोक्ताओं की समस्याएं
Published on:
28 Aug 2025 09:55 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
