
Shala Darpan Portal : आपके बच्चे को कौन से गुरुजी ककहरा सिखा रहे हैं। स्कूल में क्या सुविधाएं दी जा रही हैं। खेल मैदान है या नहीं। शौचालय व्यवस्था कैसी है? यह सब जानने के लिए अब आपको सरकारी स्कूल जाने की जरूरत नहीं है बल्कि यह सभी सूचनाएं कहीं भी कभी भी जान सकते हैं। शिक्षा विभाग ने पारदर्शी व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए तकनीक में अहम बदलाव किया है। इसके तहत शाला दर्पण पर सिटीजन विंडो में यह सभी जानकारी देखी जा सकती है।
सरकारी स्कूलों से आमजन को जोड़ने के लिए विभाग ने नवाचार कर रहा है। नवाचार में अभिभावकों को स्कूल और शिक्षकों से जुड़ी सभी जानकारियां कंप्यूटर और मोबाइल पर आसानी से उपलब्ध हो जाएगी। जो पहले सिर्फ विभागीय कार्मिकों को उपलब्ध हो पाती थी।
माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर के निदेशक ने आदेश जारी कर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी तथा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों, संस्था प्रधानों को पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
- शाला दर्पण पोर्टल खोलने में सर्च स्कूल ऑपशन पर क्लिक करें।
- स्कूल पर क्लिक करते ही प्राथमिक से माध्यमिक व संस्कृत समेत सभी विद्यालयों के ऑप्शन दिखेंगे।
- उसमें किसी भी एक पर क्लिक करने से जिला व ब्लॉक पूछा जाएगा।
- स्कूल पर क्लिक करने पर एक बॉक्स में व्यू मोर का ऑप्शन आएगा।
- इस पर क्लिक करने पर स्टॉफ समेत विद्यालय की सम्पूर्ण जानकारी मिल जाएगी।
यह भी पढ़ें :भीलवाड़ा के सौंदर्य पर अतिक्रमण का दाग
Published on:
04 Mar 2024 03:52 pm

बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
