16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बानोड़ा बालाजी के सानिध्य में 1 से 5 मार्च तक होगा श्रीराम कृष्ण कल्कि शक्ति महायज्ञ

5 को होंगे चारभुजा नाथ व यज्ञ लक्ष्मी के फेरे भीलवाड़ा जिले के कोदूकोटा क्षेत्र में धर्म और आस्था की अनूठी बयार बहने वाली है। कोदूकोटा कालिका मंदिर पर बानोड़ा बालाजी के रथ और धूमडास स्थित बन्नी के देवनारायण भगवान मंदिर में श्रीराम दिव्य रथ के स्वागत के साथ ही धार्मिक अनुष्ठान का शंखनाद हो […]

less than 1 minute read
Google source verification
Shri Ram Krishna Kalki Shakti Mahayagna will be held from 1st to 5th March in the presence of Banoda Balaji.

Shri Ram Krishna Kalki Shakti Mahayagna will be held from 1st to 5th March in the presence of Banoda Balaji.

5 को होंगे चारभुजा नाथ व यज्ञ लक्ष्मी के फेरे

भीलवाड़ा जिले के कोदूकोटा क्षेत्र में धर्म और आस्था की अनूठी बयार बहने वाली है। कोदूकोटा कालिका मंदिर पर बानोड़ा बालाजी के रथ और धूमडास स्थित बन्नी के देवनारायण भगवान मंदिर में श्रीराम दिव्य रथ के स्वागत के साथ ही धार्मिक अनुष्ठान का शंखनाद हो गया है। बानोड़ा बालाजी के सानिध्य में 1 से 5 मार्च तक पंच कुंडीय श्रीराम कृष्ण कल्कि शक्ति महायज्ञ का आयोजन होगा। महायज्ञ का शुभारंभ 28 फरवरी को कलश यात्रा और विभिन्न गांवों से आने वाले श्री चारभुजा नाथ के बेवाण से होगा।

कोदूकोटा छतरियों का मंड स्थित देवनारायण भगवान मंदिर से सभी बेवाण और कलश एकत्रित होकर सुबह 10:15 बजे गाजे-बाजे के साथ प्रस्थान करेंगे। शोभायात्रा दोपहर 3:15 बजे बन्नी का देवनारायण भगवान मंदिर पहुंचेगी, जहां श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था रहेगी। 28 फरवरी से लेकर 5 मार्च तक प्रतिदिन शाम 7:15 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। महायज्ञ का समापन 5 मार्च को धार्मिक परम्पराओं के साथ होगा। इस दिन श्री चारभुजा नाथ और यज्ञ लक्ष्मी के विधिवत फेरे करवाए जाएंगे। विवाह समारोह और यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद दोपहर 2:15 बजे से प्रसादी का वितरण शुरू होगा। इसमें आस-पास के कई गांवों के श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग