3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने पहले दिन आए मात्र दो किसान

समर्थन मूल्य पर कृषि उपज मंडी में गेहूं की खरीद शुरू

2 min read
Google source verification
bhilwara, bhilwara news, Support Prices start wheat purchase in bhilwara,  Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

समर्थन मूल्य पर कृषि उपज मंडी में गेहूं की खरीद शुरू

भीलवाड़ा।

समर्थन मूल्य पर कृषि उपज मंडी में गेहूं की खरीद शुरू हुई। पहले दिन सोमवार को केवल दो किसान ही अपने गेहूं लेकर आए। बाद में उनके गेहूं खरीद लिए गए। गत बार की गई खरीद का पैसा भी किसानो को नहीं मिलने के कारण किसानों ने सरकारी खरीद केंद्र पर गेहूं व अन्य जिंस बेचने में रुचि नहीं दिखाई। समर्थन मूल्य केंद्र पर कुछ कर्मचारी बैठे हुए थे लेकिन किसानों के नहीं आने से बड़ी मात्रा में खरीद नहीं की गई।

READ: लनदेन विवाद पर युवक पर चाकू से हमला

इस बार सरकार की ओर से किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं, चना, सरसों की खरीद की जा रही है। इसके तहत गेहूं 1735 रुपए प्रति क्विंटल, चना 4400 रुपए तथा सरसों 4000 रुपए प्रति क्विंटल में खरीद की जा रही है। भीलवाड़ा क्रय-विक्रय सहकारी समिति की ओर से यह खरीद केंद्र स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि सरसों में अधिकतम आठ फीसदी व गेहूं में 12 से 14 फीसदी तक नमी स्वीकार है। उन्होंने बताया कि किसानों को अपने गेहूं व अन्य फसल को साफ कर लाना होगा। साथ ही गेहूं की बिक्री के लिए खसरा गिरदावरी, आधार कार्ड, भामाशाह कार्ड, बैंक पासबुक साथ में लानी होगी।

READ: ढाई साल से नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म का मामला: पुत्री से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार


वेंडर्स के लाइसेंस खत्म, नहीं मिले स्टांप

भीलवाड़ स्टांप विक्रेताओं के लाइसेंस 31 मार्च 2018 को खत्म हो गए। यह लाइसेंस नवीनीकरण नहीं होने से इनकी बिक्री रुक गई है। 31 मार्च के बाद से ही वेंडर्स ने स्टांप की बिक्री नहीं की है। अब इनके लाइसेंस का नवीनीकरण होने पर ही ये स्टांप की बिक्री कर पाएंगे।


कलक्ट्रेट स्थित उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक कार्यालय से ही यह नवीनीकरण होगा। इसके लिए पुराने रजिस्टर जमा होंगे। इसके बाद उप पंजीयक की रिपोर्ट पर नवीनीकरण किया जाएगा। लाइसेंस नवीनीकरण नहीं होने से सोमवार को स्टांप बिक्री नहीं हो सकी। इससे कई जरुरी काम अटक गए। कोर्ट के आसपास वेंडर्स के पास स्टांप थे लेकिन बिक्री नहीं कर पाए। हालांकि ई-स्टांप से काम हुआ पर लोगों को समस्या हो रही है।


2-3 दिन की दिक्कत
वित्तीय वर्ष के खत्म होने पर अब स्टांप वेंडर्स के लाइसेंस नवीनीकरण करने हैं। वित्तीय वर्ष समाप्ति के दो-तीन दिन तक यह समस्या रहती है। धीरे-धीरे सभी का सत्यापन कर नवीनीकरण का काम कर दिया जाएगा। ।
नीता बसीटा, उप पंजीयक

Story Loader