
Taxpayer can take credit of GST paid in air travel in bhilwara
भीलवाड़ा।
GST input credit हवाई यात्रा के टिकट पर चुकाए जीएसटी की क्रेडिट करदाता ले सकता है। आमतौर से कंपनियां ट्रेवल एजेंट के माध्यम से टिकट बुक कराते हैं। उन्हें अपना जीएसटी नंबर भी देते है लेकिन रिटर्न भरते समय हवाई यात्रा कंपनी के बिल या जीएसटी नंबर नहीं होने से आवश्यक क्रेडिट नहीं मिल पाती है।
GST input credit चेम्बर महासचिव आरके जैन ने बताया कि जीएसटी इनपुट क्रेडिट के लिए जीएसटी इंवाइस जरूरी है। नियम 54 के अनुसार पैसेंजर ट्रांसपोर्ट सर्विस के तहत टिकट की टेक्स इंवाइस लेनी चाहिए। इसमें वसूला टैक्स, सर्विस की मद, सर्विस की लागत, यात्रा कम्पनी के जीएसटी नम्बर एवं स्वयं के जीएसटी नंबर जरुरी है। अभी विभिन्न एयरलाइंस की वेबसाइट पर जीएसटी इंवाइस डाउनलोड की सुविधा है, हाालांकि हर एयर लाइंस का तरीका अलग है। अभी भीलवाड़ा के विभिन्न कंपनियों के अधिकारी हवाई यात्रा करते है लेकिन सही रूप से जीएसटी इंवाइस बनवाने एवं डाउनलोड नहीं करने से क्रेडिट लेने में परेशानी आ रही है।
सांस्कृतिक सप्ताह ७ तक
भीलवाड़ा . भाविप सुभाष शाखा का 7 दिसंबर तक संस्कृति सप्ताह में डिजिटल क्लास में महिलाओं को ई-मेल आइडी बनाना, मेल भेजना और रिसीव करना, ऑनलाइन डाउनलोडिंग सिखाई गई। ऑनलाइन टिकिट बुकिंग, बैंकिंग व शॉपिंग समझाई। आशा दरगड व करुणा लोहिया ने बताया कि अनिता डागा प्रथम, लीला सोमानी द्वितीय तथा कांता मेलाना तृतीय रही। सुनीता नाराणीवाल, सत्यम मूंदड़ा, लीला सोमानी, सरिता शर्मा आदि उपस्थित थी।
Published on:
04 Dec 2019 11:35 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
