15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब भाजपा शासन में नौकरी लगे ​2600 शिक्षकों को जयपुर बुलाने का फरमान, अनुपस्थित रहने वालों के खि‍लाफ कार्रवाई

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification
Get help due to teachers

Get help due to teachers

भीलवाड़ा।

दिसंबर 2013 के बाद भाजपा शासन में जिन शिक्षकों को नियुक्तियां मिली हैं, उन्हें पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में जयपुर जाना होगा। राज्य सरकार ने इन सभी शिक्षकों को अमरूदों के बाग में होने वाले शिक्षक सम्मान समारोह में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का फरमान सुनाया गया है।


राजधानी के अमरूदों का बाग में होने वाले शिक्षक सम्मान समारोह में तृतीय श्रेणी शिक्षक, वरिष्ठ अध्यापक, शारीरिक शिक्षक, प्रयोगशाला सहायकों को अनिवार्य बुलाया गया है। भीलवाड़ा जिले से करीब 2600 शिक्षकों और अन्य को जयपुर ले जाने की तैयारी की जा रही है। इसमें से करीब 1312 प्रारंभिक शिक्षा के हैं। इसके लिए ब्लॉक के अनुसार नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। संस्था प्रधान 4 सितंबर को अनिवार्य रूप से सम्मान समारोह में भाग लेने वाले शिक्षकों को स्कूलों से रिलीव कर देंगे।

नोडल अधिकारी अपने ब्लॉक से इन शिक्षकों को साथ लेकर जाएंगे। जयपुर में भी उपस्थिति दर्ज होगी। इनको जयपुर में ही उपस्थिति प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इसमें पता चल जाएगा कि सम्मान समारोह में कौनसा शिक्षक अनुपस्थित रहा। अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इसके लिए प्रांरभिक एवं माध्यमिक डीईओ ने अलग-अलग आदेश निकाल कर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। जिला स्तर पर भी शिक्षा अधिकारियों की ओर से सरकार के इस कार्यकाल में नियुक्त हुए शिक्षकों के परिचय पत्र बनाने शुरू कर दिए हैं।


सरकार उठाएगी खर्च
समारोह में दिसम्बर 2013 से अब तक नवनियुक्त शिक्षकों को विभाग की ओर से सम्मान पत्र दिया जाएगा। समारोह का खर्च सरकार उठाएगी। शिक्षकों को यात्रा भत्ता देने के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने आयुक्त एवं शासन सचिव शिक्षा संकुल से 8 करोड़ 51 लाख रुपए अतिरिक्त मांगे हैं। उसकी स्वीकृति मिल गई है।
&जिले के करीब 2600 शिक्षक जयपुर जाएंगे। प्रारंभिक शिक्षा से करीब 1312 शिक्षक जाएंगे। सभी को निर्देशित किया गया है।
राधेश्याम शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक)