29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जालसाजी के आरोपी को भेजा जेल, बीगोद पुलिस ने किया गिरफ्तार

अनाज व्यापारियों से पांच करोड़ की ठगी का मामला, गुजरात के अन्य आरोपी नहीं आए पुलिस के हाथ
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Rajesh Kumar Jain

•

Updated: 15 Jan 2020, 7:09 PM IST

जालसाजी के आरोपी को भेजा जेल, बीगोद पुलिस ने किया गिरफ्तार

जालसाजी के आरोपी को भेजा जेल, बीगोद पुलिस ने किया गिरफ्तार

काछोला (भीलवाड़ा)।

व्यापारियों को अनाज निर्यात का झांसा देकर पांच करोड़ की ठगी के मामले में काछोला पुलिस की गिरफ्त में सीए काछोला हाल मुम्बई निवासी शिव बसेर को रिमांड अवधि समाप्त होने पर सोमवार को अदालत में पेश किया। जहां से जेल भेजने के आदेश दिए।

उधर, बीगोद पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट से बसेर को गिरफ्तार कर लिया। १९ दिसम्बर को अनाज व्यापारी अविनाश आगाल ने बसेर समेत कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इस मामले में गुजरात के जिग्नेश को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुके। बीगोद पुलिस को बसेर की तलाश थी। उधर, काछोला पुलिस को गुजरात के कुछ लोगों की तलाश है।

मालूम हो, आरोपी शिव बसेर ने मुम्बई से फोन कर व्यापारियों को विश्वास दिलाया कि वह दुबई और सुडान में अनाज निर्यात कर रहा है। सोमनाथ स्पिनटेक्स प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी बताकर व्यापार से जुडऩे का प्रलोभन दिया। रोजाना कई टन अनाज भेजने का झांसा दिया।

व्यापारियों से करोड़ों का अनाज मंगवा लिया। डिलीवरी के तीन-चार दिन में भुगतान करने का भरोसा दिलाया। उसके बाद भुगतान नहीं किया। क्षेत्र के आधा दर्जन व्यापारियों से करीब पांच करोड़ की ठगी की गई। उसने कुछ व्यापारियों को चेक भी दिया, लेकिन वह खाते में राशि नहीं होने से अनादरित हो गया।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग