
The youth of Bhilwara liked the study point of MLV College
भीलवाड़ा. कोई आइएएस की तैयारी में जुटा है, तो कोई आरएएस प्री क्लियर करने के बाद मैन्स की तैयारी में लगा है। नेट, बैंक, एसएससी, शिक्षक भर्ती में जाने के लिए भी युवा इतने उत्साहित हैं कि उन्हें इस स्टडी पॉइंट में आस की किरण नजर आ रही है। कॉलेज ( MLV College) का २२ नंबर कमरा स्टडी पॉइंट के नाम से प्रसिद्ध है। यहां कॅरियर गाइडेंस देकर युवाओं का भविष्य संवारा जा रहा है। इसे नवाचार प्रकोष्ठ व कौशल विकास कैंप के नाम से भी जाना जाता है। यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क कोचिंग होती है। कक्षा की खासियत है कि इसमें आट्र्स, कॉमर्स, साइंस सहित सभी विषयों के विद्यार्थी भाग लेते हैं। इसका कोई समय भी निर्धारित नहीं है, लेकिन इसमें आने वाले विद्यार्थी पाबंद हैं। यहां सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। अब तक २० से ज्यादा विद्यार्थियों की नौकरी लग चुकी है। इसमें नेट, जेआरएफ, बैंक, एयरफोर्स में अवसर मिला है। प्राचार्य डॉ. इंदुबाला बापना ने बताया कि विद्यार्थियों को फायदा दिलाने के लिए सुविधाएं बढ़ाएंगे। कुछ किताबें भी उपलब्ध कराई जाएगी।
-------
बीए प्रथम वर्ष से लेकर पीजी के विद्यार्थी शामिल
खास बात है कि यहां बीए प्रथम वर्ष से लेकर पीजी के तक के विद्यार्थी आते हैं। स्टडी पाइंट के संचालन की जिम्मेदारी एसोसिएट प्रोफेसर धर्मेंद्र मिश्रा के पास है। उन्होंने बताया कि कॉलेज की अन्य फैकल्टी भी अपना अनुभव शेयर करती है।
------
सम-सामयिक विषयों पर मंथन
इस कक्षा में वर्तमान घटनाक्रम, राजनीतिक हालात, आर्थिक स्थिति पर मंथन होता है। कई विद्यार्थी जीएसटी, नोटबंदी आदि से क्या असर रहा, इसके बारे में सवाल करते हैं। यहां अंग्रेजी व हिंदी के अखबार आते हैं। स्मार्ट बोर्ड, प्रोजेक्टर है। कमरा वातानुकूलित है।
------
सैकड़ों विद्यार्थी कर रहे तैयारी
प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग के लिए 700 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है। इसमें ३१३ ने आइएएस, ३३ ने नेट, २८ ने आरपीएससी, ३७ ने एसएससी, ३२ ने बैंक, ७१ ने शिक्षक, १२९ ने आरएएस की तैयारी के लिए पंजीयन कराया है। इसके अलावा ५० से अधिक विद्यार्थी अन्य परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।
------------
Published on:
10 Sept 2019 06:42 pm

बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
