8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वस्ति धाम मंदिर में सवा करोड़ की चोरी का छह दिन में खुलासा, दो गिरफ्तार, एक निरुद्ध

खुलासा: भाई बहनों की शादी के चलते कर्ज से था परेशान

less than 1 minute read
Google source verification
Theft of Rs. 1.25 crore in Swasti Dham temple revealed in six days, two arrested, one detained

Theft of Rs. 1.25 crore in Swasti Dham temple revealed in six days, two arrested, one detained

भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर से मात्र तीन किलोमीटर पहले व शाहपुरा रोड स्थित स्वस्ति धाम से 22 मई रात को मुनि सुव्रत नाथ भगवान के मंदिर से सवा करोड़ के आभूषण चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मंदिर में ही कार्यरत पारस चैनल के कैमरामैन सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं एक बाल अपचारी को निरूद्ध किया।

जहाजपुर थाना प्रभारी राजकुमार नायक ने बताया कि जिला पुलिस अधिकारी के निर्देशन में साइबर टीम, डीएसटी एवं जहाजपुर थाना सहित कुल चार टीमों का गठन किया गया। डीएसपी नरेंद्र पारीक के सुपरविजन में संयुक्त प्रयासों से स्वस्ति धाम में ही कार्यरत पारस चैनल के कैमरामेन बूंदी जिले के हीरा का बड़ाधोवाड निवासी राजाराम गुर्जर को गिरफ्तार किया। गहन पूछताछ में उसने चोरी की वारदात को स्वीकार किया। उसके साथ चोरी की घटना को अंजाम देने वाला बलराम गुर्जर व एक बाल अपचारी को भी निरूद्ध किया गया।

तीनों एक ही गांव के रहने वाले हैं, और आपस में दोस्त बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार चोरी से पहले मंदिर की रेकी गई थी। आरोपी बलराम गुर्जर को चोरी के मास्टरमाइंड राजाराम ने मंदिर के शिखर पर छिपने की जगह बताई थी।

सकल जैन समाज ने खुशी जताई

स्वस्तिधाम मंदिर में हुई चोरी के खुलासे एवं दो जनों की गिरफ्तारी पर भीलवाड़ा सकल जैन समाज ने खुशी जताई है। समाज के सोहनलाल गंगवाल, प्रवीण चौधरी, नरेश गोधा, त्रिलोक छाबड़ा, मनीष शाह, जयकुमार पाटनी, राकेश पाटनी, अशोक काटीवाल, महावीर चौधरी, मीठालाल सिंघवी, लक्ष्मीकांत जैन, लोकेश अजमेरा ने पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव व उनके टीम के प्रयासों की प्रशंसा की और आभार जताया।