22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सब्जी खरीद रही महिला की बाइक सवार तीन जने नथ छीनकर भागे

शाहपुरा कस्बे के त्रिमूर्ति सर्किल पर सब्जी खरीद रही महिला की मोटरसाइकिल पर आए तीन लुटेरे नथ छीनकर भाग गए। इससे महिला जख्मी हो गई। लुटेरों की तलाश में पुलिस ने नाकाबंदी भी कराई, लेकिन वो हाथ नहीं आए।

less than 1 minute read
Google source verification
Three people riding the bike of a woman who was buying vegetables ran

Three people riding the bike of a woman who was buying vegetables ran

भीलवाड़ा. शाहपुरा कस्बे के त्रिमूर्ति सर्किल पर सब्जी खरीद रही महिला की मोटरसाइकिल पर आए तीन लुटेरे नथ छीनकर भाग गए। इससे महिला जख्मी हो गई। लुटेरों की तलाश में पुलिस ने नाकाबंदी भी कराई, लेकिन वो हाथ नहीं आए।
थानाप्रभारी हरिराम ने बताया कि आमलीकलां निवासी कौशल्या जाट अपनी पुत्र व बहन के साथ शाहपुरा के त्रिमूर्ति सर्किल पर सब्जी खरीद रही थी। इस दरम्यान सिर पर टोपी व चेहरे पर रूमाल बंधा एक युवक कौशल्या के पास पहुंचा और नाक से नथ छीनकर भाग गया। पहले से बाइक चालू करके खड़े दो साथियों के साथ भीड़भाड़ क्षेत्र सदर बाजार की ओर भाग गया। अचानक हुए घटनाक्रम से कौशल्या कुछ समझ नहीं पाई। नथ छीनने से वह वो जख्मी हो गई। पीडि़ता की चीख सुनकर आसपास काम कर रहे लोग लुटेरों के पीछे भी दौड़े, लेकिन पलभर में वो ओझल हो गए। बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए। सूचना पर थानाप्रभारी व चौकी प्रभारी मदनलाल वैष्णव वहां पहुंचे। पीडि़ता से वारदात की जानकारी लेकर नाकाबंदी करा दी। महिला के शोर मचाने पर एक सब्जी विक्रेता ने बाइक सवारों पर तराजू मारकर चोट भी पहुंचाई। इसके बाद भी लुटेरे भाग गया। पुलिस ने जिस रास्ते से वो गुजरे उस जगहों पर प्रतिष्ठानों के बाहर लगे सीसी कैमरों को खंगाला। उसमें तीन संदिग्ध जाते हुए नजर आ रहे है। उधर, टोलनाकों के भी सीसी टीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।